लाइफ स्टाइल

Filmfare Awards: इरफान खान को बेस्ट एक्टर तो विद्या को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, देखिए- पूरी लिस्ट

Arun Mishra
21 Jan 2018 12:00 PM IST
Filmfare Awards: इरफान खान को बेस्ट एक्टर तो विद्या को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, देखिए- पूरी लिस्ट
x
Irfan Khan & Vidya Balan
यहाँ क्लिक कर एक नज़र में देखें 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' की पूरी सूची..
मुंबई : 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का इंतजार अब पूरा हो चुका है और अवॉर्ड्स की घोषणा की जा चुकी है। फिल्म हिंदी मीडियम के लिए अभिनेता इरफ़ान खान को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला तो वहीं फिल्म तुम्हारी सुलु में अपने बेहतरीन अभिनय से दिल जीतने वाली विद्या बालन को इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है।

वहीं बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'हिंदी मीडियम' को मिला। इस कैटेगिरी में 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बरेली की बर्फी', 'हिंदी मीडियम', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' को नॉमिनेट किया गया था।

क्रिटिक कैटेगरी में बेस्ट एक्टर राजकुमार राव और बेस्ट एक्ट्रेस जायरा वसीम बनी। 'हिंदी मीडियम' को बेस्ट फिल्म (पॉपुलर) और 'न्यूटन' को बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) का अवॉर्ड दिया गया।

मेघना मिश्रा को 'सीक्रेट सुपरस्टार' से 'नचदी फिरा' के लिए बेस्ट प्लैबेक सिंगर के अवार्ड से सम्मानित किया, वहीं अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अवार्ड दिया गया। अरिजीत सिंह को 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में 'रोके न रुके नैना' गाने के लिए यह अवार्ड मिला।

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का फिल्मफेयर अवॉर्ड प्रीतम को फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए दिया गया। बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर की रेस में आलोकनंदा दासगुप्ता- ट्रैप्ट,एआर रहमान- मॉम,नरेन चंदावरकर और बेनेडिक्ट टेलर,प्रीतम- जग्गा जासूस,सागर देसाई- अ डेथ इन द गंज,ताजदार जुनैद- मुक्ति भवन थे।

देंखें: एक नज़र सभी अवॉर्ड की सूची पर

1.बेस्ट फ़िल्म (पॉपुलर)- हिंदी मीडियम
2.क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म- न्यूटन
3.बेस्ट एक्टर(पॉपुलर)- इरफान खान(हिंदी मीडियम)
4.क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर- राजकुमार राव(ट्रैप्ड)
5.बेस्ट एक्टर(पॉपुलर)(फीमेल)- विद्या बालन(तुम्हारी सुलु)
6.क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर(फीमेल)- जायरा वसीम(सीक्रट सुपरस्टार)
7.बेस्ट डॉयरेक्टर(पॉपुलर)- अश्विनी अय्यर तिवारी(बरेली की बर्फी)
8.बेस्ट डेब्यु डॉयरेक्टर- कोंकणा सेन शर्मा(अ डेथ इन द गूंज)
9.बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल(फीमेल)- मेहर विज(सीक्रेट स्परस्टार)
10.बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल(मेल)- राजकुमार राव(बरेली की बर्फी)
11.बेस्ट म्युजिक(एल्बम)- प्रीतम(जग्गा जासूस)
12.बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्या(जग्गा जासूस)
13.बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल)- मेघना मिश्रा(सीक्रेट सुपरस्टार)
14.बेस्ट प्लेबैक सिंगर(मेल)- अरिजीत सिंह(बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
15.लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- माला सिन्हा, बप्पी लाहिरी
16.बेस्ट स्टोरी- अमित वी मसुरकर(न्यूटन)
17.बेस्ट स्क्रीनप्ले- शुभाशीश भुटिआनी(मुक्ति भवन)
18.बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सीर्ष रे(अ डेथ इन द गूंज)
19.बेस्ट एडिटिंग- नितिन बैद(ट्रैप्ड)
20.बेस्ट शॉर्ट फिल्म(फिक्शन)- जूस
Next Story