
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आलिया-रणबीर के रिलेशन...
लाइफ स्टाइल
आलिया-रणबीर के रिलेशन की खबरों पर महेश भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब
Arun Mishra
10 July 2018 12:06 PM IST

x
इसके अलाबा महेश भट्ट को 'संजू' बहुत पसंद आई और उन्होंने रणबीर की तारीफ भी की?
मुंबई : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशन को लेकर कई खबरें आती रहती हैं। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया जाता है। अब इन दोनों को लेकर आलिया के पापा महेश भट्ट ने अपनी बात रखी है। बता दें कि हाल ही में रणबीर को आलिया के घर में स्पॉट किया गया था जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में रणबीर, आलिया और महेश भट्ट बात करते हुए दिख रहे थे। तो इस बारे में जब महेश भट्ट से बात हुई तो उन्होंने कहा, 'जब मैंने वो तस्वीरें देखी तो मुझे लगा ओह, मीडिया के लोग घर के बाहर खड़े होकर तस्वीरें लेने लगे हैं क्योंकि देश यही जानना चाहता है। तो बस इसलिए कुछ ज्यादा ना बोलते हुए मैं कहना चाहूंगा कि मीडिया खुद ही अनुमान लगाए कि क्या पापा राजी हैं?'
महेश से आगे पूछा गया कि क्या वो अपने बच्चों को लवलाइफ के मैटर में सलाह देते हैं? तो उन्होंने कहा, 'मैं वैसे पैरेंट्स की कैटिगरी में नहीं आता जो अपने बच्चों को उनकी खुद की पसंद के लिए सलाह दूं। आलिया बड़ी हो गई है और ये उसका मैटर है तो इसे उन्हें ही सुलझना होगा।'
महेश भट्ट ने ये भी बताया कि आलिया अपनी लाइफ को प्राइवेट रखती है। उन्होंने कहा, 'आलिया मेरी बड़ी बेटी पूजा की तरह नहीं है जो पब्लिकली अपनी लाइफ जीती हो। मैं भी बहुत एक्स्प्रेसिव रहा हूं, पूजा मेरी तरह ही है, लेकिन आलिया अलग है।'
'संजू' में पसंद आए रणबीर
महेश भट्ट को 'संजू' बहुत पसंद आई और उन्होंने रणबीर की तारीफ भी की। रणबीर को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। संजू में उनके काम को देखकर मैं हैरान रह गया। अमिताभ बच्चन की 'दीवार' के बाद ये पहली बार है जब मैंने किसी एक्टर को करैक्टर का चार्ज लेते देखा हो। उनमें एक अलग चार्म और टैलेंट है। वो बिल्कुल ओरिजनल हैं आलिया की तरह।'
Next Story




