
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सोनम के बाद नेहा...
लाइफ स्टाइल
सोनम के बाद नेहा धूपिया ने गुपचुप रचाई शादी, ये हैं उनके एक्टर पति!
Arun Mishra
10 May 2018 2:49 PM IST

x
Neha Dhupia (Photo-Instagram)
नेहा ने शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'जिंदगी का बेस्ट डिसिजन, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।'
मुंबई : सोनम और आनंद आहूजा की शादी चर्चे अभी खत्म नहीं हुए थे कि बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस ने चुपके-चुपके शादी कर फैंस को सरप्राइज दे दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं साल 2002 में मिस इंडिया का ताज जीत चुकीं नेहा धूपिया की। नेहा धूपिया ने बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ गुरुद्वारे में सात फेरे लेते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'जिंदगी का बेस्ट डिसिजन, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' वहीं, अंगद बेदी ने भी नेहा के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, 'बेस्ट फ्रेंड अब पत्नी बन चुकी है। हेलो मिसेज बेदी।' दोनों साथ में बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।
Best friend.. now Wife!!! Well hello there Mrs BEDI!!! @nehadhupia
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on
बता दें कि नेहा पिंक कलर की ड्रेस में वाकई काफी खूब लग रही हैं। वहीं, अंगद सफेद कलर के सफारी सूट और पिंक पगड़ी में नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर मीडिया में कोई चर्चा नहीं थी। नेहा की शादी की फोटो देख फैंस भी हैरान हैं। करन जौहर ने भी नेहा धूपिया की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
My darling and most special friend @NehaDhupia who l love and adore dearly is married to the gentleman and talented @Imangadbedi !! Here's wishing them decades of unconditional love!!!!❤️❤️❤️❤️😘😘😘 pic.twitter.com/LG1nR99aSW
— Karan Johar (@karanjohar) May 10, 2018
अंगद बेदी बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। टाइगर जिंदा है और पिंक में भी उन्होंने एक अहम रोल निभाया था। अंगद और नेहा काफी लंबे समय से दोस्त हैं और अब पति पत्नी बन चुके हैं। वहीं अगर नेहा की बात करें तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तुम्हारी सुलु और करीब करीब सिंगल में नजर आ चुकी हैं। वहीं, साल 2018 में बॉम्बे टॉकीज और ईला में नजर आने वाली हैं।
Next Story