लाइफ स्टाइल

'परमाणु' विवाद : जॉन अब्राहम ने प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ दर्ज कराई FIR - जानें- क्या है विवाद

Arun Mishra
8 April 2018 12:07 PM IST
परमाणु विवाद : जॉन अब्राहम ने प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ दर्ज कराई FIR - जानें- क्या है विवाद
x
बॉलीवुड फिल्म परमाणु को लेकर जॉन अब्राहम और प्रोडक्शन हाउस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है?
मुंबई : बॉलीवुड फिल्म परमाणु को लेकर जॉन अब्राहम और प्रोडक्शन हाउस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जॉन अब्राहम ने प्रेरणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जॉन की तरफ से ऑफ‍िश‍ियल बयान जारी किया गया है। स्टेटमैंट में कहा गया है कि शनिवार शाम जॉन और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने प्रेरणा और क्रिअर्स प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है।
श‍िकायत में यह कहा गया है कि प्रेरणा की कंपनी लगातार तय हुई रकम देने में देरी कर रही थी। जब प्रेरणा ने नोटिस देने के बाद भी पेमेंट नहीं की तो जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस ने प्रेरणा और उनके क्रिअर्स प्रोडक्शन हाउस से नाता तोड़ दिया।
खबरों के मुताबिक प्रेरणा ने अपने और प्रोडक्शन के किसी भी सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात को खारिज किया है। प्रेरणा और उनकी कंपनी क्रिअर्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके खिलाफ गलत अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। जॉन की कंपनी बस उनका नाम खराब करने की नाकाम कोश‍िश कर रही है। अब इस मामले में क्या फैसला होगा ये कोर्ट में तय किया जाएगा। हम सबको भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है। बता दें कि इन विवादों के बीच जॉन अब्राहम ने दो दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया था। अब फिल्म की रिलीज डेट फिर आगे बढ़ गई है। ये 4 मई, 2018 को रिलीज होगी।
क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने जारी किया स्टेटमेंट
इस मामले पर अपनी बात रखते हुए क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने एक स्टेटमेंट जारी करके कहा, "क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने इस केस में आदरणीय बॉम्बे हाई कोर्ट में एक कॉपीराइट केस फाइल किया है जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी। ये मामला विचारधीन है और इसलिए आप सभी से अनुरोध किया जाता है कि जेए एंटरटेनमेंट द्वारा जारी किए गए किसी भी मार्केटिंग मटेरियल, फिल्म के पोस्टर्स को प्रमोट न करें क्योंकि जेए एंटरटेनमेंट इसे गैरकानूनी तरीके से रिलीज कर रही है।"
क्या है 'परमाणु' विवाद?
कुछ ही दिनों पहले जॉन अब्राहम ने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने फिल्म 'परमाणु' को लेकर उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने उनके पेमेंट्स रुकवा रखे हैं और फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी उनके साथ कोई जानकारी नहीं शेयर किया गई है। इसी के चलते जॉन ने क्रिअर्ज को एक लीगल नोटिस भेजते हुए उनके साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था और फिल्म की रिलीज की कमान अपने हाथों में ले ली।
Next Story