
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- #SaahoTrailer : साहो...
#SaahoTrailer : साहो का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, धांसू ऐक्शन के बीच दिखा प्रभास-श्रद्धा का रोमांस

मुंबई : बाहुबली फेम प्रभास की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म साहो का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार प्रभास बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। 30 अगस्त को प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से 20 दिन पहले यानी कि 10 अगस्त को आज साहो का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
साहो के ट्रेलर में प्रभास धुंआधार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर भी इसमें पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन किए हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर साथ मिलकर दुश्मनों के पसीना छुटाते दिख रहे हैं। वहीं ट्रेलर के एक हिस्से में प्रभास और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक लव स्टोरी भी दिखी है। दोनों की केमेस्ट्री एकसाथ काफी अच्छी लग रही है। ट्रेलर में बाकी कास्ट नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ और अरुण विजय की भी एक-एक झलक मिली है। साहो का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में प्रभास और श्रद्धा कपूर की इस को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
साहो का संगीत तिकड़ी शंकर, एहसान और लॉय ने म्यूजिक दिया है। सुजीत के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी 30 अगस्त को ही रिलीज होगी। इसी दिन श्रद्धा कपूर की एक और फिल्म छिछोरे भी रिलीज हो रही है।