लाइफ स्टाइल

..जब आलिया भट्ट ने कबूल किया था, 'रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हूं'? वीडियो हो रहा वायरल

Arun Mishra
28 July 2018 10:40 AM IST
..जब आलिया भट्ट ने कबूल किया था, रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हूं? वीडियो हो रहा वायरल
x
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
रणबीर हमेशा से ही आलिया के क्रश थे। उन्होंने खुद पूरी दुनिया के सामने इस बात को कबूल किया है।
मुंबई : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। दोनों 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, लेकिन उनके लिंकअप की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म है। दोनों एक्टर्स ने कभी खुलकर इस रिश्ते के बारे में बात तो नहीं की, लेकिन रणबीर हमेशा से ही आलिया के क्रश थे। उन्होंने खुद पूरी दुनिया के सामने इस बात को कबूल किया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा 'कॉफी विद करण' (सीजन 4) शो में हैं। उनके सामने होस्ट करण जौहर बैठे हैं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' मूवी की रिलीज के बाद आलिया और परिणीति का इंटरव्यू लिया था।

इसी इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट बताती हैं कि किस तरह से उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर से फोन पर बात की थी। उस वक्त रणबीर को पता भी नहीं था कि वह किससे बात कर रहे हैं। इसके बाद दोनों की कई बार मुलाकात हुई। आलिया ने कहा, 'मुलाकात के दौरान मैंने पाया कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मैं उनसे शादी करना चाहती हूं।'
भले ही उस वक्त आलिया की इस बात पर करण जौहर हंस दिए थे, लेकिन किसे पता था कि आज वही बातें सच साबित होंगी!
Next Story