लाइफ स्टाइल

रेखा बर्थडे स्पेशल: जानिए सुपरस्टार रेखा से जुडी कई अनसुनी बातें

Vikas Kumar
10 Oct 2017 5:11 PM IST
रेखा बर्थडे स्पेशल: जानिए सुपरस्टार रेखा से जुडी कई अनसुनी बातें
x

मुंबई : बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी क्वीन रेखा का आज 63वां जन्मदिन है उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुडी कई अनसुनी बातें। जिस तरह से आजतक उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े राज छुपाए हैं वे काबीले तारीफ है।

रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा 14 साल की उम्र में ही हिंदी फिल्म जगत में आ गई थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म तमिल में किया जो फिल्म 'रंगुला रतलाम' थी। रेखा ने 1966 से बाल कालकार से अपना करियर शुरू किया था।

उन्होंने चार साल के बाद हिंदी फिल्म 'भादो' से अपना अभिनय शुरू किया। रेखा अपने काम के साथ-साथ अपनी अदाएं और खूबसूरती से भी चर्चा में रहती है। रेखा ने 180 फिल्मों में काम किया है। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड मिला, दो बार बेस्ट एक्टर्स का अवार्ड और एक बार सह अभिनत्री का अवार्ड मिला।

रेखा और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इनकी जोड़ी को दर्शको को काफी पसंद किया गया है। कहा जाता है कि रेखा अमिताभ बच्चन से प्यार करती है और उन के बारे में कई कहानियां भी कही जाती है। लेकिन अमिताभ ने इन सब बातों का हमेशा उनकी तरफ सफाई मिलती है।

बताया जाता है कि रेखा ने 1973 में अभिनेता विनोद मेहरा से शादी की थी। लेकिन विनोद मेहरा की मां को ये शादी मंजूर नहीं थी। उन्होंने रेखा को घर के अन्दर आने से मना कर दिया था। कहा जाता है कि विनोद मेहरा की मां ने चप्पल निकाल लिया था। इसके बाद विनोद ने रेखा को उनके घर छोड़ आए थे। लेकिन 2004 में एक इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने इस शादी का खंडन किया और बताया कि वे केवल उन्हें अपना वेल विशर मानती है।

1990 में रेखा ने दिल्ली के कारोबारी मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। यह शादी भी ज्यादा दिन नही टिकी थी। रेखा ने सुहाग ,उमराव जान, सिलसिला, खून भरी मांग, खुबसूरत, मिस्टर नटवरलाल और मुकदर का सिकन्दर जैसी हिट फिल्में में काम किया। जिसमें उनकी अमिताभ बच्चन के साथ हिट फिल्म हुई।

बताया जाता है अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद रेखा अपने काम को लेकर गंभीर हो जाती है और साथ ही अपने लुक और स्टाइल को भी बदलती है। अमिताभ बच्चन और रेखा कि आखिरी फिल्म सिलसिला थी उसके बाद उन्होंने एक साथ कोई फिल्म नहीं किया।

रेखा को 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी जय बच्चन को जब मालूम चला की उनकी सीट रेखा को मिलेगा तो उन्होंने इसका बदलाव किया। ये बात भी काफी चर्चा में थी। रेखा बहुत कम फिल्म अब करती है। रेखा हमेशा अपनी साड़ियो को भी लेकर चर्चा में रहती है। आवर्ड फंक्शन हो या फोटोशूट वे कांजीवरम साड़ी में ही दिखती है।

Next Story