लाइफ स्टाइल

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर बहन जाह्नवी और अंशुला ने लिखा ये इमोशनल मैसेज, यहां- पढ़िए

Arun Mishra
26 Jun 2018 1:31 PM IST
अर्जुन कपूर के बर्थडे पर बहन जाह्नवी और अंशुला ने लिखा ये इमोशनल मैसेज, यहां- पढ़िए
x
इस जन्मदिन पिता बोनी कपूर के साथ उनकी तीनों बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर उनके साथ हों।

मुंबई : बॉलीवुड के चार्मिंग और टैलेंटेड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस बार अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया। पिता बोनी कपूर के साथ उनकी तीनों बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर उनके साथ थे।

26 जून 1985 को मुंबई में पिता बोनी कपूर और मां मोना शूरी कपूर के घर जन्में अर्जुन कपूर इस साल अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया। लेकिन, इस मौके पर ख़ास बात यह रही कि उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने भैया अर्जुन कपूर को बड़े ही इमोशनल अंदाज़ में बर्थडे की शुभकामनाएं दीं हैं। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ''आप हमारी ताकत हैं, लव यू , हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया''। इसके साथ ही ने जाह्नवी ने अंशुला और ख़ुशी के साथ अर्जुन कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें इन सभी भाई-बहनों की केमिस्ट्री साफ़ देखी जा सकती है।


You are the reason for our strength. Love you, happy birthday Arjun bhaiya ❤️

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on


बहन अंशुला और जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बर्थडे सेलिब्रेशन का विडियो शेयर किया। इस विडियो में अर्जुन केक काटते नजर आ रहे हैं, इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

अंशुला कपूर ने अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देते हुए बचपन की फोटो शेयर की, जिसके साथ भावुक मेसेज भी लिखा। उन्होंने अपने भाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें हमेशा ऐसे ही बने रहने के लिए कहा। अंशुला ने लिखा, 'हैपी बर्थडे भाई। आप सबसे दयालु, मेहनती, मजबूत और मजाकिया शख्स हैं। आप हमेशा हमारे प्रटेक्टर बने रहे। आप मेरे सबसे बड़े स्पॉर्ट सिस्टम हैं, जिसने मुझे हर तूफान से बचाने के साथ ही मजबूती भी दी। मैं इसकी शुक्रगुजार रहूंगी कि आप हमेशा मेरे साथ रहे। आप हमेशा हमें हर मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकालकर लाए। आपने ये सुनिश्चित किया कि हम इतने मजबूत बने रहें कि किसी भी परेशानी का सामना कर सकें। आप इसी तरह हमेशा अपने दिल की बात सुनते रहना, क्योंकि आप हमें ऐसे ही पसंद हैं। आपको बहुत सारा प्यार।'


Happy birthday Bhai ❤️ You are genuinely the kindest, most hardworking, strongest & funniest person I know, with the biggest heart. You've always been our "protector" & my anchor in more ways than one - my steadfast support, my shelter from the storm, my strength & my emotional cornerstone. I will always be grateful that you've been with me through it all, making sure we are strong enough to withstand anything & that we will always come out on the other side unscathed. Always continue marching to your own beat, because we wouldn't have you be any other way❣️love you to infinity @arjunkapoor 😘💥💯 #MyNumeroUno #AlwaysByYourSide #BlessedWithTheBest #HeartAndSoul #MostFavorite #JuniorKapoors #OmgLookAtThoseEyes 👀

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor) on

श्रीदेवी की मौत के बाद से ही अर्जुन कपूर अपने परिवार के साथ हर मौके पर मजबूती से खड़े नजर आए हैं। यहां तक कि वह श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी और खुशी का भी अपनी बहन अंशुला की तरह ही ध्यान रखने लगे हैं। ऐसे कई मौके आए जब दोनों पर कॉमेंट करने वालों को अर्जुन ने ऑनलाइन ही जमकर फटकार लगाई। वे मीडिया के सामने भी दोनों का बचाव करते दिखाई दिए हैं।

अर्जुन कपूर ने साल 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ ही एक हीरो के रूप में 'इश्क्जादे' से अपने बॉलीवुड के सफ़र की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने 'औरेंगज़ेब', 'गुंडे', 'टू स्टेट्स', 'तेवर', 'की एंड का', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'मुबारकां' आदि जैसी कई फ़िल्मों में काम किया। बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फ़िल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पूरी की है। उसके बाद उनकी आने वाली फ़िल्मों में 'संदीप और पिंकी फरार' भी है, जिसमें वो एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ ही नज़र आने वाले हैं।

Next Story