
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- श्रीदेवी के पति बोनी...
लाइफ स्टाइल
श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने 24 फरवरी की रात के बारे में किया खुलासा, बताई पूरी कहानी
Arun Mishra
4 March 2018 6:16 PM IST

x
बोनी कपूर ने उस रात की सारी बातें अपने दोस्त और फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा को बताई?
मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के अकस्मात निधन से फ़िल्मी जगत से लेकर उनके उनके फैंस तक को झटका लगा। इस बात पर यकीन कर पाना किसी के लिए भी बेहद मुश्किल था।
दुबई की फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की 'दुर्घटनावश डूबने' के कारण मौत हुई, जिसे लेकर कई तरह के सवाल भी सामने आये। श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार उनके पति बोनी कपूर ने 24 फरवरी की रात कोई हुई घटना के बारे में खुलासा किया।
बोनी कपूर ने उस रात की सारी बातें अपने दोस्त और फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा को बताई। कोमल नाहटा ने इस घटना के बारे में अपने ब्लॉग में लिखा और अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।
फिल्म समीक्षक ने अपने ब्लॉग में लिखा, बोनी कपूर ने 24 साल पहले ऐसा ही सरप्राइज दिया था जब वह और श्रीदेवी दोनों नए-नए प्यार में थे। बोनी बॉम्बे में थे और श्रीदेवी बेंगलुरु में अपने भाई अनिल कपूर के साथ 'मिस्टर बेचारा' के लिए शूट कर रहीं थी। बोनी रात पर श्रीदेवी से टेलीफोन पर बात करते रहे और श्रीदेवी ने उनसे सोने के लिए आग्रह किया क्योंकि अगले दिन मॉर्निंग शिफ्ट थी। दो तीन घंटे बाद बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज देने बेंगलुरु पहुंचे।'
E-X-C-L-U-S-I-V-E! Boney Kapoor's Emotional Recounting Of What Happened On The Fateful Evening Of 24th February! https://t.co/a5QRAEXLzD
— Komal Nahta (@KomalNahta) March 3, 2018
उन्होंने लिखा, 'दुबई का ट्रिप भी बिलकुल 1994 के सरप्राइज ट्रिप जैसा था। श्रीदेवी अपने बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के लिए शॉपिंग करने के लिए दुबई रुकीं थी। 24 फरवरी की सुबह बोनी की श्रीदेवी से फोन पर बात हुई। श्रीदेवी ने कहा, पापा (बोनी कपूर को श्रीदेवी इस नाम से पुकारती थी) में आपको बहुत मिस कर रही हूं। बोनी ने उन्हें नहीं बताया कि वह उन्हें सरप्राइज देने वाले है।'
आगे उन्होंने लिखा, 'बोनी कपूर 24 फरवरी की शाम श्रीदेवी को सरप्राइज देने दुबई पहुंचे। डुप्लीकेट चाबी से उन्होंने श्रीदेवी के कमरे का दरवाजा खोला और इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया और किस किया। दोनों ने करीब आधा घंटा एक दूसरे से बातचीत की और उन्होंने रोमांटिक डिनर के प्लान के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद श्रीदेबी नहाने चली गयी और बोनी कपूर लिविंग रूम में भारत-पाकिस्तान मैच देखने लगे। काफी देर तक बाहर न आने पर बोनी कपूर ने मैच की वॉल्यूम कम कर श्रीदेवी को आवाज़ लगाई लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। घबराये बोनी बाथरूम की ओर गए और उसके बाद जो उन्होंने देखा इससे उनकी दुनिया ही पलट ही गई। श्रीदेवी सिर से पांव तक बाथटब में डूबी हुई थी। बोनी का कहना है कि बाथटब के बाहर एक बूंद भी पानी नहीं गिरा था।'
बता दें कि अपने जन्मदिन से पहले जान्हवी कपूर ने भावुक कर देने वाला इमोशनल लेटर लिखा। जाह्नवी 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं है।
Next Story