- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Air India का बड़ा ऐलान, Bharat Bandh के कारण समय पर नहीं पहुंचे एयरपोर्ट तो मिलेगी ये सुविधा
नई दिल्ली : कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन जारी है. इस बीच किसान संगठनों ने 8 दिसंबर (मंगलवार) को भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है. किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली-NCR सहित कई जगहों पर जाम के हालात हैं. इसी बीच प्रस्तावित भारत बंद के कारण एयरपोर्ट न पहुंच पाने वाले यात्रियों को एयर इंडिया (Air India) ने राहत दी है.
फ्री में कर सकते हैं डेट चेंज
एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान के मुताबिक संभावित जाम के हालातों की वजह से जो लोग 8 दिसंबर (मंगलवार) को समय पर एयरपोर्ट (Airport) नहीं पहुंच पाएंगे उन्हें दूसरी फ्लाइट (Flight) पकड़ने की अनुमति होगी. No-Show Charge भी नहीं लगेगा यानी जिन यात्रियों की 8 दिसंबर, 2020 की यात्रा के लिए टिकट कन्फर्म है वो भारत के किसी भी एयरपोर्ट से एक बार फ्री में डेट चेंज कर सकते हैं.
बंद हैं कई रास्ते
बता दें, किसान आंदोलन (Farmers Protest) की वजह से राजधानी के सभी बॉर्डर बंद हैं. दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों का आंदोलन 12वें दिन में पहुंच चुका है. कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान, बिल वापसी से कम में राजी नहीं हैं. मंगलवार 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद ने भी लोगों की चिंता बढ़ा ही है. दिल्ली में दाखिल होने के लिए पांच प्रमुख बॉर्डर हैं. सिंघु बॉर्डर तो 26 नवंबर से लगातार सुर्खियों में है. अन्य सीमाओं की बात करें तो टिकरी, झारोदा बॉर्डर भी बंद हैं. औचंदी, मंगेश और पिओ मनियारी बॉर्डर पर भी दबाव बना हुआ है. ऐसे में 8 तारीख को भारत बंद (Bharat Bandh) के चलते जिन्हें यात्रा करनी है उन्हें परेशानी हो सकती है.