आर्थिक

Ambrane Fyre स्मार्टवॉच 1,599 रूपए में हुई लांच, 1 साल की वारंटी के साथ जानिए इसके फीचर

Sonali kesarwani
9 Oct 2023 12:07 PM GMT
Ambrane Fyre स्मार्टवॉच 1,599 रूपए में हुई लांच, 1 साल की वारंटी के साथ जानिए इसके फीचर
x
भारत में Ambrane Fyre को 1,599 रूपए में लांच किया गया है। इस स्मार्टवॉच में गजब के फीचर मौजूद है।

भारतीय लाइफस्टाइल इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Ambrane ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। Ambrane Fyre में एमोलेड स्क्रीन दी गई है। साथ ही 2.04 इंच का डिस्प्ले और कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ 365 दिन की वारंटी भी दी गई है। बजट रेंज में लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच कई हेल्थ फीचर्स के साथ आती है जो एक्सरसाइज करते समय या एक्टिविटी करते समय काफी मदद करती है। इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के तहत इसे 1,599 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Ambrane Fyre के फीचर्स

इसमें 2.04 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास मौजूद है। इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है। इसके विजुअल्स एकदम क्रिस्टल क्लियर आते हैं। इसमें ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इसमें 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 368*448 है। इसका डायल एकदम प्रीमियम है और इसके साथ 4 एलीगेंट कलर्स के स्ट्रैप्स भी दिए गए हैं। ये स्ट्रैप्स एडजस्टेबल हैं। इसमें UniPair™ टेक्नोलॉजी दी गई है जो Frye स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट देती है। इसमें क्राउन दिया गया है। साथ ही बिल्ट-इन माइक्रोफोन्स दिए गए हैं। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस मौजूद है जो IP67 वॉटर-रेस्सिटेंट डिजाइन के साथ आता है।

गूगल फिट और एप्पल हेल्थ ऐप्स के साथ कंपेटिबल है

Ambrane Fyre में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं जो रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटरिंग, ब्रीद ट्रेनिंग, स्लीप एनालिसिस, कैमरा कंट्रोल, कैल्यक्यूलेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह गूगल फिट और एप्पल हेल्थ ऐप्स के साथ कंपेटिबल है। बैटरी लाइफ की बात करें तो Ambrane Fyre में 5 दिन तक की बैटरी लाइफ दी गई है और हिंदी लैंग्वेज का सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि यह स्मार्टवॉच मेड इन इंडिया है।

Also Read: UPPSC ने सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी के लिए निकाली भर्तियां, कैसे करें आवेदन

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story