आर्थिक

अक्टूबर में पूरे 21 दिन बंद रहेंगे बैंक! फटाफट निपटाएं जरूरी काम, देखें छुट्टियों की लिस्ट

सुजीत गुप्ता
29 Sep 2021 7:21 AM GMT
अक्टूबर में पूरे 21 दिन बंद रहेंगे बैंक! फटाफट निपटाएं जरूरी काम, देखें छुट्टियों की लिस्ट
x

अक्टूबर से देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। अक्टूबर में इस बार 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये 21 छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में दिए जाएंगे। अगर आपका भी बैंक में काम है तो यह लिस्ट देख लीजिए। आप जिस राज्य में रहते हैं उस हिसाब से जान लीजिए कि किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्टूबर की 21 दिनों की छुट्टियों में से 14 दिन RBI की तरफ से जारी छुट्टियां हैं। बाकी के 7 दिन वीकेंड की छुट्टियां हैं जिनमें शनिवार-रविवार शामिल हैं। यहां पर अक्टूबर की कुल छुट्यियों की लिस्ट दी जा रही है ताकि आप इसके हिसाब से अपना काम शिड्यूल कर सकें और आपको कोई दिक्कत ना हो।

RBI की तरफ से तय की गई छुट्टियां कुछ क्षेत्रीय त्योहारों पर भी निर्भर होती है. यानी कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे।

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट (Bank holidays list)

1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा.

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)

3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद

7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद

9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद

17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Next Story