आर्थिक

Bank Holidays November 2022: नवंबर में रहेंगे इतने दिन बैंक बंद, ब्रांच जाने से पहले फटाफट चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Shiv Kumar Mishra
26 Oct 2022 8:47 AM GMT
Bank Holidays November 2022: नवंबर में रहेंगे इतने दिन बैंक बंद, ब्रांच जाने से पहले फटाफट चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
x

New Delhi : नवंबर का महीना शुरु होने में सिर्फ 5 दिन का ही समय बाकी है। अगर आपको नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा काम है पहले इस खबर को जरुर पढ़ लें। आरबीआई ने नवंबर महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार नवंबर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

RBI ने तीन कैटेगरी बांटी छुट्टियां

आरबीआई ने बैंक हॉलीडे लिस्ट को तीन कैटेगरी में डिवाइड किया है। इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं। राष्ट्रीय हॉलीडे के साथ कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां है। इन छुट्टियों में रविवार के साथ महीने के दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। आइए जानते हैं नवंबर के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

नवंबर में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

1 नवंबर 2022 - कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद

6 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

8 नवंबर 2022 - गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद

11 नवंबर 2022 - कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद

12 नवंबर 2022 - शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

13 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

20 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

23 नवंबर 2022 - सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद

26 नवंबर 2022 - शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

27 नवंबर 2022 - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Next Story