- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
मोदी सरकार की अपील पर पेट्रोल-डीजल के दामों में इन राज्यों ने भी की कटौती, पेट्रोल-डीजल 5रु. तक हुआ सस्ता!
नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 2.50 रुपये की कटौती के ऐलान के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, झारखंड और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने भी इतनी ही कटौती की घोषणा की है। यानी इन राज्यों में ग्राहकों को 5 रुपये प्रति लीटर की राहत मिल गई है। दरअसल, वित्त मंत्री ने राज्यों से भी इसी तरह की कटौती की अपील करने की बात कही, जिसके बाद बीजेपी शासित राज्यों ने तत्परता दिखानी शुरू कर दी। संभव है कि अन्य राज्य भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का ऐलान कर करें। गौरतलब है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को 2.50 रुपये की कटौती की घोषणा के बाद राज्यों से कहा कि वे भी इतनी ही कटौती करके ग्राहकों को 5 रुपये की राहत दें।
वित्त मंत्री की इस अपील पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमत में 2.5 रुपये की अतिरिक्त कटौती की। अब यूपी में डीजल-पेट्रोल पांच रूपये हुआ सस्ता हो गया है।
वित्त मंत्री की इस अपील पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ट्वीट कर कहा, 'महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर अतिरिक्त 2.50 रुपये प्रति लीटर राहत देने का फैसला किया है।'
उधर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी ट्वीट कर गुजरात सरकार के फैसले की जानकारी दी। गुजरात में कटौती से पहले पेट्रोल का भाव गुरुवार को 83.23 रुपये प्रति लीटर था तो डीजल 81.13 रुपये लीटर। महाराष्ट्र (मुंबई) में पेट्रोल 91.34 रुपये लीटर और डीजल 80.10 रुपये लीटर था। कटौती के बाद पेट्रोल 86.34 रुपये लीटर हो गया है।
वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के हवाले से कहा है कि राज्य में भी पेट्रोल-डीजल के दाम 2.5 रुपये प्रति लीटर घटा दिए गए। इसने त्रिपुरा सरकरा के फैसले की भी जानकारी दी। झारखंड सरकार ने भी डीजल की कीमत में 2.50 रुपये की अतिरिक्त कटौती का फैसला लिया।