- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
मोदी कैबिनेट ने लिए 2 बड़े फैसले : रेलवे कर्मियों को बोनस, ई-सिगरेट पर लगा बैन
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में 2 अहम फैसले लिए। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है तो दूसरी तरफ ई-सिगरेट को पूरी तरह से बैन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन दोनों फैसलों पर मुहर लगाई गई।
केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस का ऐलान किया गया। 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहली बार लगातार छठे वर्ष रेलवे कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है। बोनस देने में सरकारी खजाने पर 2024 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
ई सिगरेट बैन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार ने ई-सिगरेट को बैन कर दिया है। उन्होंने बताया कि ई-सिगरेट के उपयोग, उत्पादन, बिक्री, भंडारण को पूरी तरह बैन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों में भी इसका चलन तेजी से बढ़ रहा था।
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से जब पूछा गया कि सरकार ई-सिगरेट से ज्यादा नुकसानदेह सिगरेट पर भी बैन क्यों नहीं लगा रही है, तो उन्होंने कहा कि अभी इसकी लत नई है, इसलिए सरकार ने इसे शुरुआत में ही रोकने का फैसला किया है। सरकार ने साफ किया है कि ई-हुक्का पर भी बैन लगा है। पहला गुनाह करने पर आरोपी को 1 साल की सजा या एक लाख का जुर्माना या दोनों हो सकती है लेकिन अगर बार-बार गुनाह करता है तो दूसरी बार पकड़े जाने पर 5 लाख तक जुर्माना या 3 साल की कैद या दोनों हो सकती है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज सही समय पर स्टेप उठाया गया है जिससे ई-सिगरेट के चलन को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि दुनिया में क्या हो रहा है, इसकी पृष्ठभूमि है लेकिन भारत के रिसर्च संस्थानों ने इस पर रिसर्च किया है। एम्स, टाटा और बाकी प्रमुख संस्थानों और डॉक्टरों ने इसकी सिफारिश की थी। टेक्निकल कमिटी ने इसकी पूरी जांच की इसके बाद ही मंत्रिमंडल के पास आया।
क्या है e-cigarette
ई-सिगरेट बैटरी से चलने वाले ऐसी डिवाइस हैं जिनमें लिक्विड भरा रहता है। यह निकोटीन और दूसरे हानिकारक केमिकल्स का घोल होता है। जब आप कश खींचते हैं तो हीटिंग डिवाइस इसे गर्म करके भाप (vapour) में बदल देती है। इसीलिए स्मोकिंग की तर्ज पर vaping (वेपिंग) कहते हैं।
पारंपरिक सिगरेट जैसा ही नुकसान
आजकल देखा गया है कि लोग आम सिगरेट की जगह ई-सिगरेट (e-cigarette) पीने लगे हैं। उनका मानना है कि धुंआ देने वाली सिगरेट की जगह यह इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट ज्यादा बेहतर है क्योंकि यह सेहत को कम नुकसान पहुंचाती है। पर असलियत इससे अलग है, ई-सिगरेट भी सेहत पर बुरा असर डालती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट से पारंपरिक सिगरेट जैसा ही नुकसान होता है।