
व्यापार
DGCA ने एयर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना लगाया, जानें- क्या है पूरा मामला
Arun Mishra
14 Jun 2022 1:56 PM IST

x
DGCA ने एयर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
DGCA ने एयर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। एयर इंडिया पर आरोप है कि पैसेंजर के पास वैलिड टिकट होने के बावजूद उन्हें सफर करने से रोक दिया गया था। यह जून में हुई दूसरी घटना है जब किसी एयरलाइंस कंपनी पर DGCA ने जुर्माना लगाया है। इसके पहले 2 जून को विस्तारा पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।
कंपनी पर सेफ्टी के नियम को तोड़ने का आरोप लगा था। एयरलाइन एविएशन डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविशन (DGCA) ने बताया कि जरूरी ट्रेनिंग के बिना ही विस्तारा एयरलाइंस टेक ऑफ और लैंडिंग का क्लीयरैंस ऑफिसर को दे दिया करती थी।
Next Story