आर्थिक

Gautam Adani second richest man : गौतम अडानी ने रचा इतिहास, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने

Arun Mishra
16 Sep 2022 7:00 AM GMT
Gautam Adani second richest man : गौतम अडानी ने रचा इतिहास, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने
x
अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क के बाद अब गौतम अडानी ही हैं।

Gautam Adani : गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं। अब दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एलन मस्क के बाद अब गौतम अडानी ही हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी वह तीसरे स्थान पर ही हैं। आज उनकी कुल संपत्ति में 5.2 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और उनकी कुल संपत्ति 155.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। अब वह केवल टेस्ला के मालिक एलन मस्क से पीछे है जिनकी कुल संपत्ति 273.5 बिलियन डॉलर है।


एलन मस्क और गौतम अडानी दोनों की नेटवर्थ में अब केवल एक अरब डॉलर का अंतर रह गया है। यानी अडानी कभी भी बेजोस से आगे निकल सकते हैं। बेजोस की नेटवर्थ में गुरुवार को 2.39 अरब डॉलर की गिरावट आई। इस साल जहां अडानी की नेटवर्थ में 72.4 अरब डॉलर की तेजी आई है, वहीं बेजोस की नेटवर्थ में 42.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

हाल के वर्षों में अडानी ने अपने कारोबार को काफी फैलाया है। उन्होंने डायमंड ट्रेडिंग (Diamond Trading) से अपना कारोबार शुरू किया था लेकिन फिर कोयले के बिजनस (Coal Business) से जुड़ गए। आज उनका ग्रुप कोल से लेकर पोर्ट्स, मीडिया, सीमेंट, एलुमिना और डेटा सेंटर तक के कारोबार में है। अडानी ग्रुप मार्केट कैप (Adani Group Market Cap) के हिसाब से देश का दूसरा सबसे बड़ा ग्रुप बन गया है। यह ग्रुप देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर पोर्ट और एयरपोर्ट ऑपरेटर है। साथ ही सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (City Gas Distribution) और कोल माइनिंग में भी यह पहले नंबर पर है। अडानी ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी पर 70 अरब डॉलर निवेश की भी घोषणा की है।

Next Story