Archived

अचानक मांग घटने से सोने-चांदी में फिर हुई इतनी बड़ी गिरावट, जानिए आज के नए दाम

Vikas Kumar
24 April 2018 12:44 PM IST
अचानक मांग घटने से सोने-चांदी में फिर हुई इतनी बड़ी गिरावट, जानिए आज के नए दाम
x
अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। सोने-चांदी की खरीददारी करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें।

नई दिल्ली : अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। सोने-चांदी की खरीददारी करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। अक्षय तृतीया के बाद से अचानक एक दिन में सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई है।

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच ऊंची कीमत पर जेवराती मांग कम होने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए लुढ़ककर 32,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

दूसरी तरफ औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 150 रुपए की गिरावट में 41,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। बताया जा रहा है घरेलू बाजार में वैश्विक दबाव और सोने की ऊंची कीमत के कारण खुदरा जेवराती मांग सुस्त पड़ गई है जिससे सोने के भाव लुढ़क गए हैं।

बीते सप्ताह स्थानीय बाजार में छह दिन कारोबार हुआ। जिनमें तीन दिन सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली और दो दिन गिरावट दर्ज की गई और एक दिन सोने चांदी की कीमत स्थिर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का भाव, लंदन में सोना हाजिर 5.55 डॉलर की गिरावट में 1,330.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.1 डॉलर लुढ़ककर 1,332.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 16.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Next Story