Archived

Hero ने लांच की सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत और खास फीचर्स

Vikas Kumar
18 Jan 2018 5:45 PM IST
Hero ने लांच की सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत और खास फीचर्स
x
देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे सस्ती बाइक HF Dawn का 2018 मॉडल लॉन्च किया है। कीमत के मामले में ये बेहद किफायती है

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे सस्ती बाइक HF Dawn का 2018 मॉडल लॉन्च किया है। हीरो की ये नई बाइक कीमत के मामले में बेहद किफायती है।

कंपनी ने इसे अर्फोडेबल बाइक के तार पर दो कलर रेड एंड ब्लैक में लॉन्च किया है। इसे 2017 में बंद कर दिया गया था क्योंकि तब यह बीएस-4 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप नहीं थी। अब इसे अपडेट कर दिया गया है। हीरो की इस बाइक का वजन 105 किलोग्राम है। इसमें 9.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 37,400 रुपए रखी गई है। कंपनी ने इसके लुक्स को भी अपडेट किया गया है। फिलहाल, यह बाइक केवल ओडिशा में अवेलेबल है। जल्द ही इसे देश के अन्य राज्यों में भी लॉन्च किया जाएगा।

हीरो के इस 2018 HF Dawn बाइक में 97.2 CC का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो कि 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 8 हॉर्सपावर की ताकत और 8 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें नए सिंपल लुकिंग डेकल्स दिए गए हैं।

इस बाइक को अभी किक से स्टार्ट किया जाता है, लेकिन आने वाले समय में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें सेल्फ स्टार्ट का विकल्प देगी। हीरो की इस बाइक में ड्रम ब्रेक और स्पोक व्हील दिए गए हैं। बताया जा रहा भविष्य में इसमें डिस्क ब्रेक और एलॉय व्हील का भी ऑप्शन आएगा।

Next Story