
ISUZU ने भारत में लॉन्च की नई डी मैक्स वी क्रॉस, जानें कीमत और खासियत

नई दिल्ली : अग्रणी ऑटो कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया ने भारत में अपने यूटिलिटी वाहन इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस का नया 2018 संस्करण सोमवार को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें नई सुविधाएं और नए उपकरण के साथ भारतीय बाजार में उतारा हैं।
कंपनी ने अपडेठेड डी-मैक्स वी-क्रॉस को दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और हाई में उपलब्ध कराया है। कंपनी ने इसकी कीमत चेन्नई के एक्स शोरूम में 14,26,241 रुपए और 15,76,240 रुपए रखी हैं।
हालांकि, इसकी कीमत पुराने वर्जन के मुकाबले कुछ ज्यादा है। इसुजू डी-मैक्स वी-क्रॉस पूरी तरह से ऑफ-रोडर है और इसे भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इस पिक-अप व्हीकल को मई 2016 में लॉन्च किया गया था और इसमें पहली बार अपडेट किया गया है।
कंपनी ने 2018 इसुजू डी-मैक्स वी-क्रॉस में पहले की तरह 2.5 लीटर डीजल इंजन है जोकि 132 बीएचपी मैक्सिमम पावर और 320 पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है जो सभी चारों व्हील्स में एक साथ पावर सेंड करता है।
इसके डिजाइन को करीब-करीब वैसा ही रखा गया है। इसमें एलईडी डीआएल, एलईडी टेललाइट्स और नई टेल-गेट हैं। इसमें नया क्रोम बंपर भी है और ऑटो क्रूज कंट्रोल भी है। साथ ही कंपनी ने इसके कैबिन में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें 6 वे एडस्टेबल ड्राइवर की सीट, रीयर व्यू कैमरा और 2-DIN एंटरटेनमेंट सिस्टम भी है।




