- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पैन कार्ड नंबर से कैसे करें ITR रिफंड स्टेटस की जांच, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है और अब लोगों को रिफंड का इंतजार है, ऐसे में अगर आपके खाते में पैसे नहीं आएं हैं तो आप इसकी जांच कर सकते हैं। आयकर फाइल करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन पेनल्टी के साथ आयकर अभी भी फाइल किया जा सकता है। वहीं आईटीआर ऑडिट की समय सीमा 31 अक्टूबर 2022 है। हालांकि, जिन करदाताओं के आईटीआर को किसी ऑडिट की आवश्यकता नहीं है, वे आईटीआर रिफंड के लिए पात्र हैं और यदि वे अभी तक अतिरिक्त प्राप्त नहीं कर पाए हैं तो वे अपने आईटीआर रिफंड का स्टेटस की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।
आयकर विभाग करदाताओं को आईटीआर दाखिल करने के 10 दिनों के बाद अपने आईटीआर रिफंड का स्टेटस चेक करने की सुविधा प्रदान करता है। जिन करदाताओं ने 10 दिन से अधिक समय पहले अपना आईटीआर दाखिल किया है, वे अब आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करके अपने आईटीआर रिफंड की स्थिति की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं। स्टेटस की जांच आप पैन कार्ड की मदद से कर सकते हैं, इसके लिए एनएसडीएल की वेबसाइट tin.tin.nsdl.com/oltas/servlet/RefundStatusTrack पर जाना होगा। यहां स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के बारे में जानकारी दी गई है कि कैसे आप आयकर रिटर्न की जांच कर सकते हैं।
पैन कार्ड से कैसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले एनएसडीएल की वेबसाइट या tin.tin.nsdl.com/oltas/servlet/RefundStatusTrack इस लिंक पर जाएं।
यहां पर आप लॉग इन करने के बाद अपना पैन नंबर दर्ज करें।
अब आकलन वर्ष (AY) 2022-23 का चयन करें और 'सबमिट' विकल्प पर क्लिक करें।
आपका ITR Refund स्टेटस कंप्यूटर मॉनीटर पर खुल जाएगा।
इसके अलावा, वे पावती संख्या के साथ आईटीआर रिफंड की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
पावती संख्या से कैसे चेक करें आईटीआर का स्टेटस
सबसे पहले डायरेक्ट इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।
यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन कर लें।
अब 'माई अकाउंट' पर जाएं और 'रिफंड/डिमांड स्टेटस' पर क्लिक करें।
इसके बाद ड्रॉप डाउन मेनू पर जाएं, 'आयकर रिटर्न' चुनें और 'सबमिट' विकल्प पर क्लिक करें।
अब आपको अपनी पावती संख्या पर क्लिक करना होगा।
एक नया वेबपेज खुल जाएगा जहां रिफंड जारी करने की तारीख सहित आपके सभी आईटीआर विवरण खुल जाएंगे।
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने इस बार रिटर्न भरने की तारीख नहीं बढ़ाई थी। आयकर विभाग की ओर से 31 जुलाई 2022 वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए दी गई थी। यानी कि इस दौरान जिन लोगों ने अपना रिटर्न भरा है, वे ही आयकर रिटर्न का स्टेटस चेक कर सकते हैं। हालाकि पेनल्टी के साथ आईटीआर फाइल करने वाले भी इसकी जांच कर सकते हैं, लेकिन आयकर विभाग की ओर से स्टेटस की जांच आईटीआर फाइल करने के 10 दिनों के बाद ही अनुमति है।