Archived

खुशखबरी: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, कमर्शियल सिलेंडर के भी घटे दाम, जानिए कितनी हुई कीमत

Vikas Kumar
2 May 2018 2:21 PM IST
खुशखबरी: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, कमर्शियल सिलेंडर के भी घटे दाम, जानिए कितनी हुई कीमत
x
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर है। गैर-सब्सिडी और सब्सिडी वाला सिलेंडर अब सस्ता मिलेगा।

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर है। गैर-सब्सिडी और सब्सिडी वाला सिलेंडर अब सस्ता मिलेगा। रसोई गैस की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है।

तेल कंपनियों ने एक बार फिर LPG सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती की है। इंडियन ऑयल की तरफ से जारी नई कीमतों के मुताबिक मई के लिए सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के दाम में हल्की कटौती हुई है। लेकिन, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर थोड़ी ज्यादा राहत मिली है।

इंडियन ऑयल की कंपनी इंडेन के सिलेंडरों के नए दाम इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आज से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 650.50 रुपए, कोलकाता में 674 रुपए, मुंबई में 623 रुपए और चेन्नई में 663 रुपए हो गया है।

दिल्ली में इसकी कीमत में 3 रुपए की कटौती हुई है। वहीं, कोलकाता और मुंबई में 2-2 रुपए और चेन्नई में 50 पैसे कम किए गए हैं।

बता दें कि घरेलू प्रयोग में लाए जाने वाले सिलेंडर के साथ-साथ तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम भी कम कर दिए हैं। अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1167.50 रुपये, कोलकाता में 1212 रुपये, मुंबई में 1119 रुपये और चेन्नई में 1256 रुपये हो गया है।

Next Story