आर्थिक

महिंद्रा कंपनी जल्द ही 2 नई कारें लॉन्च करने वाली है,फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Desk Editor
24 Aug 2022 7:39 AM GMT
महिंद्रा कंपनी जल्द ही 2 नई कारें लॉन्च करने वाली है,फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
x

भारतीय बाजार में महिंद्रा की गाड़ियां इस समय सुर्खियों में हैं। क्योंकि कंपनी ने हाल में स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक को लॉन्च किया है। अगर आप भी भविष्य में महिंद्रा की गाड़ियों को खरीदना चाहते हैं तो बता दें, कंपनी जल्द ही 2 नई कारें लॉन्च करने वाली है। आइये डिटेल्स में जानते हैं इनकी खासियतों के बारे में.. 5 डोर Mahindra Thar Mahindra जल्द ही अपनी लोकप्रिय Thar SUV का 5 डोर संस्करण भारतीय बाज़ार में में लॉन्च करेगी।

2023 में इसके लाँच होने की उम्मीद लगायी जा रही है। इसकी क़ीमत 14 लाख के आसपास रहने वाली है। कंपनी सस्पेंशन सेटअप को बढ़ाने और 5-डोर Mahindra Thar में हल्का स्टीयरिंग व्हील देने पर काम कर रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें, पांच दरवाजे वाला मॉडल होने के कारण इसमें व्हीलबेस-टू-ट्रैक अनुपात को बनाए रखने के लिए पहियों के बीच ट्रैक या चौड़ाई बढ़ा सकता है। हालांकि, लुक के मामलें में इसे काफी हद तक अपने तीन दरवाजों वाले मॉडल के समान दिखने की उम्मीद है। टेस्टिंग के दौरान देखा गया मॉडल एलईडी टेल-लैंप, एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और एक टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील के साथ देखा गया है।

Mahindra XUV300 Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस अपकमिंग गाड़ी का टीजर हाल ही में पेश किया है, जिसको देखने के बाद इसके कई विवरण का खुलासा हुआ है। Mahindra XUV300 Facelift में स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल, और एलईडी DRLs, कॉम्पैक्ट फॉग लैम्प हाउसिंग, मैटेलिक फिनिश में फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, स्पोर्टी 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, डोर साइड मोल्डिंग भी इसमें शामिल है।

इसके इंटीरियर को अपडेट करते हुए कुछ नए फीचर्स के साथ इसे पेश किया जा सकता है। मौजूदा मॉडल के हिसाब से इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेगमेंट-फर्स्ट फ्रंट पार्किंग सेंसर और ब्लूसेन्स प्लस नाम की ई- सिम पर बेस्ड कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म है

Next Story