आर्थिक

महिंद्रा जल्द लांच करेगी अपनी यह दो शानदार SUV, जाने खास फीचर्स

Shiv Kumar Mishra
16 Jun 2020 5:56 AM GMT
महिंद्रा जल्द लांच करेगी अपनी यह दो शानदार SUV, जाने खास फीचर्स
x

नई दिल्ली

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने यह घोषणा की है कि कंपनी अगले 2021-22 में दो नई एसयूवी लॉन्च करेगी। W601 और Z101 कोड वाली ये SUV कारें Mahindra XUV500 और Scorpio होंगी। इससे पहले ये कारें इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली थी लेकिन कोराना वायरस संक्रमण के चलते कंपनी ने इनका लॉन्च टाल दिया। इतना ही नहीं कोविड 19 आउटब्रेक के चलते नई महिंद्रा थार का लॉन्च भी अक्टूबर 2020 तक के लिए टाल दिया है।

​हाल ही में BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुई स्कॉर्पियो

कंपनी ने हाल ही में BS6 इंजन के साथ नई महिंद्रा स्कॉर्पियो पेश की थी। अपडेटेड महिंद्रा स्कॉर्पियो में BS6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा, जो 138bhp का पावर और 320 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। S5 वेरियंट में इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल, जबकि अन्य वेरियंट के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। बीएस6 मॉडल में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं है, जबकि बीएस4 मॉडल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता था।

महिंद्रा थार की लॉन्चिंग अक्टूबर मे

महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित ऑफरोडर महिंद्रा थार की लॉन्चिंग कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म कर दी है। Mahindra Thar से अक्टूबर 2020 में पर्दा उठेगा। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पवन गोयंका ने यह जानकारी साझा की है। इसक अलावा खबर है कि इस कार की अनॉफिशल बुकिंग शुरू हो गई है। इस कार के बारे में काफी समय से लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। कई बार कार की लीक तस्वीर भी सामने आ चुकी है। यह कंपनी की सबसे बहुप्रतीक्षित कारों में से एक है।

​महिंद्रा XUV 500 को भी मिला नया इंजन

इस कार को भी कंपनी BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर चुकी है। नई महिंद्रा XUV500 में पहले वाला ही 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन बीएस6 तकनीक के साथ आया है। यह इंजन 153bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस6 मॉडल 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है।

Next Story