आर्थिक

Mahindra की ये नई कार भारत में जल्द होगी लॉन्च, बेहतरीन माइलेज के साथ मिलेंगे ख़ास फीचर

Shiv Kumar Mishra
19 July 2021 5:09 AM GMT
Mahindra की ये नई कार भारत में जल्द होगी लॉन्च, बेहतरीन माइलेज के साथ मिलेंगे ख़ास फीचर
x
Mahindra Bolero Neo को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद साफ है। इस कार को Bolero का ब्रांड मिलेगा। वहीं, इसमें नए हाइटेक फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra TUV 300 का अपडेटेड वर्जन Mahindra Bolero Neo जल्द मार्केट में एंट्री करने वाली है। इस कार के बारे में लगातार जानकारी सामने आती रहती है। अब इस कार के बारे में नई जानकारी सामने आई है। इसके माइलेज के बारे में जानकारी अब सामने आई हैं।

कितना होगा माइलेज

अब आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार का माइलेज 17.28kmpl होगा। यह माइलेज डीजल मैन्युअल कॉम्बिनेशन के साथ है। यह कार 6 कलर ऑप्शन में आने वाली है। इसे आप नेपोली ब्लैक, हाईवे रेड, मजेस्टिक सिल्वर, पर्ल वाइट, रॉकी बीग और डायमंड पर्ल कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Mahindra Bolero Neo को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद साफ है। इस कार को Bolero का ब्रांड मिलेगा। वहीं, इसमें नए हाइटेक फीचर्स मिलेंगे। इस कार में TUV300 जैसी पावर और इंटीरियर देखने को मिलेगा। वहीं, इसमें Bolero जैसी स्टाइलिंग दी गई है।

Mahindra Bolero Neo के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1493 सीसी का 3-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 1750-2250 आरपीएम पर 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

Mahindra Bolero Neo एक सब-4 मीटर कार है, जिसमें केवल 2-व्हील ड्राइव सिस्टम ही मिलता है। इसमें महिंद्रा का मल्टी टेरेन तकनीक दी गई है। इस कार की पूरी बॉडी TUV300 के मुकाबले नीचे है। कंपनी ने Mahindra Bolero Neo को भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें नेपोली ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर, हाइवे रेड, पर्ल व्हाइट, डायमंड व्हाइट और रॉकी बैज शामिल हैं। इसमें स्पेस के साथ सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है।

Next Story