
बड़ी खबर: WhatsApp चलाने वालों के लिए बना ये नया नियम, इस दिन से होगा लागू

नई दिल्ली : अगर आप भी व्हाट्सएप चलाते है तो ये खबर आपके लिए जानना जरुरी है। व्हाट्सएप ने अपने टर्म और प्राइवेसी सर्विस को अपडेट कर दिया है। इससे व्हाट्सएप यूजर्स को झटका लगने वाला है।
दरअसल, फेसबुक डेटा लीक के बाद यूरोप में अगले महीने जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) लागू होने वाला है। उससे पहले व्हाट्सएप ने अपने टर्म और प्राइवेसी सर्विस को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।
अब 16 साल से कम उम्र के लोग व्हाट्सऐप यूज नहीं कर पाएंगे। हालांकि अगर आप भारत में रह रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह नियम केवल यूरोप के लिए है ना कि पूरी दुनिया के यूजर्स के लिए है।
व्हाट्सएप ने लिखा है कि इस अपडेट के साथ हम आपसे पर्सनल इंफॉर्मेशन के लिए कोई नया अधिकार नहीं मांग रहे। हमारा लक्ष्य ये समझाना है कि हम कैसे आपकी मौजूद इंफॉर्मेशन का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें कैसे प्रोटेक्ट करते हैं।
आपको बता दें कि 25 मई को यूरोप में डाटा प्राइवेसी को लेकर नया निमय (जीडीपीआर) लागू होने जा रहा है जिसके मद्देनजर व्हाट्सऐप ने यह फैसला लिया है। आपको ये भी बता दें कि अभी तक व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने की उम्र 13 साल है। व्हाट्सऐप ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में दी है।
हालांकि कंपनी ने इस साथ-साथ दो अन्य बदलाव भी किए है। यूरोप के देशों में व्हाट्सएप ने यूजर की न्यूनतम आयू 16 वर्ष कर दी है। हालांकि यह साफ नहीं है कि व्हाट्सऐप उम्र की पुष्टि कैसे करेगा? साथ ही यह पहला मौका होगा, जब यूजर उस डेटा को डाउनलोड कर पाएगा, जो वह व्हाट्सएप के साथ शेयर कर रहा है।
माना जा रहा है अगले कुछ हफ्तों में व्हाट्सएप का ये फीचर सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। साथ ही कंपनी ने एक वेबपेज भी दिया है, जिसमें टिप दी गईं है कि कैसे व्हाट्सएप पर आप अपना डेटा सेफ रख सकते हैं।




