व्यापार

82 वर्षीय रतन टाटा ने शेयर की जवानी की तस्वीर, लोग बोले- हॉलीवुड स्टार

Arun Mishra
23 Jan 2020 7:14 PM IST
82 वर्षीय रतन टाटा ने शेयर की जवानी की तस्वीर, लोग बोले- हॉलीवुड स्टार
x
इस दौरान वो 25 बरस के थे।

गुरुवार को टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर जवानी की अपनी एक तस्वीर शेयर की। लगभग तीन महीने पहले ही टाटा इंस्टाग्राम से जुड़े हैं, जहां उन्हें 8 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। और हां, यह उनकी 15 पोस्ट थी, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, 82 वर्षीय टाटा ने जो तस्वीर शेयर की वह लॉस एंजिल्स की है। इस दौरान वो 25 बरस के थे। उनकी इस बेहतरीन फोटो को देखने के बाद अधिकतर लोगों ने यही कहा कि वह हॉलीवुड स्टार लग रहे हैं। बात दें, टाटा अमेरिका में पढ़ाई और कुछ वक्त काम करने के बाद साल 1962 में भारत लौटे थे।


इसलिए गुरुवार को शेयर की फोटो


अपनी पोस्ट में रतन टाटा ने लिखा, 'यह तस्वीर बुधवार को ही शेयर करना चाहता था, लेकिन किसी ने मुझे 'थ्रोबैक थर्सडे' के बारे में बताया। इसलिए, लॉस एंजिल्स के दिनों की यह तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं।' खबर लिखे जाने तक रतन टाटा की पोस्ट को ढाई लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शनरतन टाटा की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अबतक उनकी इस फोटो पर 3 हजार से ज्यादा लोग कमेंट्स कर चुके हैं। अधिकतर लोग उन्हें हॉलीवुड का स्टार बता रहे हैं।

क्या है थ्रोबैक थर्सडे?

थ्रोबैक थर्सडे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी प्रचलित ट्रेंड है। लोग #ThrowbackThursday के साथ पुराने दिनों की तस्वीरें शेयर करते हैं।",

Next Story