आर्थिक

RBI ने फिर दिया बड़ा झटका: महंगे होंगे होम और कार लोन, RBI ने रेपो रेट में 0.50% का किया इजाफा

Arun Mishra
30 Sep 2022 4:52 AM GMT
RBI ने फिर दिया बड़ा झटका: महंगे होंगे होम और कार लोन, RBI ने रेपो रेट में 0.50% का किया इजाफा
x
बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया है।

बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो सकता है और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी।

ब्याज दरों पर फैसले के लिए 28 सितंबर से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों को लेकर जानकारी देंगे। अगस्त में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 4.90% से बढ़कर 5.40% कर दिया गया था।

चार महीने में 1.40% की बढ़ोतरी

मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था। लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।

22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई थी। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया है जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई।

0.50% रेट बढ़ने से कितना फर्क पड़ेगा

मान लीजिए रोहित नाम के एक व्यक्ति ने 7.55% के रेट पर 20 साल के लिए 30 लाख रुपए का हाउस लोन लिया है। उसकी लोन की EMI 24,260 रुपए है। 20 साल में उसे इस दर से 28,22,304 रुपए का ब्याज देना होगा। यानी, उसे 30 लाख के बदले कुल 58,22,304 रुपए चुकाने होंगे।

Next Story