Archived

वोडाफोन ग्रुप के CEO विटोरियो कोलाओ ने छोड़ा पद, निक रीड होंगे नए सीईओ

Vikas Kumar
17 May 2018 12:53 PM IST
वोडाफोन ग्रुप के CEO विटोरियो कोलाओ ने छोड़ा पद, निक रीड होंगे नए सीईओ
x
वोडाफोन (Vodafone) ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विटोरियो कोलाओ ने छोड़ा पद, उन्होंने कहा कि वह सितंबर तक पद छोड़ देंगे।

नई दिल्ली : वोडाफोन (Vodafone) ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विटोरियो कोलाओ ने छोड़ा पद, उन्होंने कहा कि वह सितंबर तक पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि करीब एक दशक तक जिम्मेदारी संभालने के बाद यह एक मुश्किल फैसला है।

विटोरियो कोलाओ ने कहा, 'मैं CEO का पद छोड़ रहा हूं। किसी ऐसी कंपनी के सीईओ पद को छोड़ना उस स्थिति में काफी कठिन फैसला हो जाता है जबकि आप उससे दस साल से जुड़े हों।'

वहीं इस मामले में वोडाफोन की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि एक अक्टूबर, 2018 से ग्रुप के सीएफओ निक रीड, कोलाओ का स्थान लेंगे।

आपको बता दें कोलाओ को जुलाई, 2008 में ब्रिटेन के इस ग्रुप का सीईओ नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति भारत में वोडाफोन ब्रांड को पेश किए जाने के करीब एक साल बाद हुई थी। वह भारतीय कारोबार पर भी नजदीकी से नजर रखते रहे हैं।

Next Story