हमसे जुड़ें

'सब मरेंगे, बचेगा तो त्रिवेदी ही', लेकिन इस बार?

Special Coverage News
2 Aug 2019 3:25 PM IST
सब मरेंगे, बचेगा तो त्रिवेदी ही, लेकिन इस बार?
x

गिरीश मालवीय

वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का यह डायलॉग बहुत प्रसिद्ध हुआ है, आज की खबर है कि एयरटेल को इस वित्तवर्ष की पहली तिमाही में 2866 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, ऐसा पिछले 16 सालों में पहली बार हुआ कि कम्पनी को ऐसा नुकसान उठाना पड़ा है,

वोडाफोन आइडिया को पहली तिमाही में 4,874 रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा 4,882 करोड़ रुपये था भारी घाटे की वजह से हफ्ते की शुरुआत में वोडाफोन-आइडिया के शेयर में 29 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है

पिछले दिनों सरकार ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पर कुल 3,050 करोड़ रुपये के जुर्माना भरने को कहा है. बीएसएनल की हालत तो इतनी खराब है कि उसके पौने दो लाख कर्मचारियों को अब तक तनख्वाह नही मिली है. यानी यह भी वही बात है कि .....'सब मरेंगे बचेगा तो त्रिवेदी ही'..

Next Story