हमसे जुड़ें

Chitra Tripathi resign from Aaj Tak: क्या चित्रा त्रिपाठी ने आजतक से दिया इस्तीफा?

Shiv Kumar Mishra
17 Sep 2022 5:25 PM GMT
Chitra Tripathi resign from Aaj Tak
x

Chitra Tripathi resign from Aaj Tak

कुमार जलज

ये 2022 साल वाकई असली मायनों में पत्रकारों का है। जो पत्रकार कल तक मैनेजमेंट की कठपुतली बनकर उसकी हां में हां मिलाते थे, आज वही चौड़े होकर एक चैनल से दूसरे चैनल, दूसरे से तीसरे चैनल ताव से जा रहे हैं।

इसी बीच एक बड़ी खबर आजतक(AajTak) से आ रही है। चैनल में बतौर Deputy Editor और एंकर चित्रा त्रिपाठी(Chitra Tripathi) ने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। खबर ये भी है कि मैनेजमेंट ने अभी चित्रा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है और उन्हें मनाने में जुटी है। फिलहाल चित्रा लंदन दौरे पर है। चित्रा के इस्तीफे में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन चित्रा का इस्तीफा आजतक के न्यूजरूम में दबी जुबान से चर्चा का विषय बना हुआ है।

चित्रा आजतक के लोकप्रिय शो 'शंखनाद' को होस्ट करती हैं। इसके अलावा चित्रा अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए भी मशहूर हैं। चर्चा तो ये भी है कि एक दो बड़े चैनल चित्रा को ज्वाइन करने का ऑफर दे चुके हैं। लेकिन फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

इसके पहले चित्रा एपीबी न्यूज में थीं। और उन्हें 'मास्टर स्ट्रोक' के अलावा ढेर सारे कार्यक्रमों, शोज की जिम्मेदारी दी गई थी। इस्तीफे से पहले चित्रा के लिए '2019 कौन जीतेगा' शो की ब्रांडिंग की जा रही थी। लेकिन चित्रा नहीं रुकीं और उन्होंने एबीपी छोड़ आजतक ज्वाइन कर लिया।

एबीपी न्यूज में चित्रा ने ढाई साल से ज्यादा वक्त बिताया। उसके पहले चित्रा इंडिया न्यूज में एंकर और एसोसिएट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। चित्रा सहारा समय, न्यूज24 में भी अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुकी हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने ईटीवी से की थी. चित्रा को 'रामनाथ गोयनका' अवॉर्ड भी मिल चुका है. गोरखपुर की रहने वाली चित्रा इस शहर में पढ़ाई के दौरान गोरखपुर दूरदर्शन से जुड़ीं और फिर ईटीवी पहुंचीं थीं।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और कई मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं।)

Next Story