हमसे जुड़ें

अब दुष्यंत चौटाला का यह वीडियो वायरल कर लिए मजे, बताओ मोदी जी!

Special Coverage News
26 Oct 2019 11:07 AM IST
अब दुष्यंत चौटाला का यह वीडियो वायरल कर लिए मजे, बताओ मोदी जी!
x


आज से छह महीने पहले अर्थात आठ मई को जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्विटर पर कई बड़े सवाल खड़े किये थे. तब उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था बताओ मोदी जी. अब इस वीडियो को लोग शेयर कर उनका मजाक बना रहे है. कि यह होती है राजनीत. क्योंकि राजनीत में कोई किसी का स्थाई दुश्मन और दोस्त नहीं होता है.

जिस तरह हरियाणा में गोपाल कांडा से समर्थन लेकर अपनों के बीच ही बैकफुट पर आई बीजेपी अब कुछ राहत महसूस कर रही है चूँकि इससे पहले कर्नाटक में बीजेपी ने धोखा खाया था लिहाजा इस लिए एक एक कदम सोच समझ कर रख रही थी.

बीजेपी ने पहले कांडा को विश्वास में लेकर हरियाणा का खेल बिगाड़ दिया और दुष्यंत चौटाला के हाथ से चाबी छीन ली. उसके बाद छटपटाहट में दुष्यंत ने खुद ही कोई मिलने का जुगाड़ निकाला. क्योंकि दुष्यंत के बात करने के तरीका समझ बीजेपी ने पहले अपने बहुमत का जुगाड़ किया फिर दुष्यंत से मुलाकात की.

Next Story