हमसे जुड़ें

पत्रकार निवेदिता की रोड एक्सीडेंट में मौत, कंटेंट एडिटर सोनाली घायल

Shiv Kumar Mishra
20 Nov 2022 5:35 AM GMT
पत्रकार निवेदिता की रोड एक्सीडेंट में मौत, कंटेंट एडिटर सोनाली घायल
x

Journalist Nivedita Suraj Death: ईटीवी भारत में काम करने वाली पत्रकार निवेदिता सूरज सड़क हादसे में मौत हो गई है। ईटीवी भारत में केरल डेस्क पर कार्यरत इस प्रतिभावान महिला पत्रकार की अब बस यादें शेष रह गई हैं। निवेदिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

घटना हैदराबाद के हयात नगर इलाक़े स्थित भाग्यलता कालोनी की है। हादसा शनिवार सुबह हुआ जब निवेदिता ऑफिस जाने के लिए बस प्वाइंट की ओर जा रही थीं। उनके साथ ईटीवी भारत में यूपी डेस्क पर कार्यरत सोनाली चौरे भी थीं। तभी एक कार ने टक्कर मार दी। निवेदिता की मौत हो गई। सोनाली गम्भीर रूप से घायल हैं।

दोनों लड़कियाँ कंटेंट एडिटर पद पर कार्यरत थीं। निवेदिता केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं तो सोनाली महाराष्ट्र की। सोनाली का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। निवेदिता का शव पोस्टमार्टम के बाद त्रिशूर ले जाया गया।

जैसे ही इस घटना की खबर परिजनों को मिली तो मानो पहाड़ टूट गया।

Next Story