
- Home
- /
- हमसे जुड़ें
- /
- अखिलेश के बाद वरुण...
अखिलेश के बाद वरुण गांधी ने दिया सारस को लेकर ये बयान, दोस्ती मत तोड़ो

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के आरिफ़ और सारस की दोस्ती पूरे प्रदेश ही नहीं पूरे विश्व में सबने देखी। सबने इस दोस्ती में देखा कि जिस तरह से सारस आरिफ़ के साथ खाना खाता था और किस तरह साथ उड़के यात्रा करता था। यह बात यूपी सरकार के वन विभाग को ठीक नहीं लगी और सारस को पकड़ कर कानपुर चिड़िया घर ले आए।
बीतें दिनों इस सारस को लेकर आरिफ़ के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज भी किया गया। उसके बाद सारस से पहले भी यूपी के सीएम अखिलेश यादव रायबरेली आरिफ़ के घर मिलकर आए थे उसके बाद आरिफ़ के साथ कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे।
आज इस सारस को लेकर बीजेपी के पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से सांसद वरुण गांधी ने भी सरकार से कहा है कि दोनों की दोस्ती मत तोड़िए। वरुण गांधी ने सारस के साथ चिड़ियाघर मिलने पहुंचे आरिफ़ के वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि सारस और आरिफ की कहानी खास है। एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है। यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं। उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।
सारस और आरिफ की कहानी खास है!
— Varun Gandhi (@varungandhi80) April 12, 2023
एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है।
यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं।
उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए। pic.twitter.com/kwUCYn4q2Q
बता दें कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश और विश्व में इस दोस्ती की चर्चा हो रही है। इस दोस्ती के कारण आज आरिफ़ और सारस दोनों परेशान है।