
- Home
- /
- हमसे जुड़ें
- /
- नागरिकता कानून को लेकर...

सर, मैं आपको परेशान नहीं करना चाहती लेकिन बात रखने से रोक नहीं पा रही हूं।
कल मेरे यहां जो काम करती हैं, बिहार से हैं, उनसे मैंने पूछा कि आंटी आपके पुराने दादा सब के पेपर हैं? तो उन्होंने बताया कि बेटा बहुत बुरा हाल हो रहा है। इतना पैसा लेकर बनाया जा रहा है, उसमें भी काम नहीं बन रहा है। वो रोने लगी। उनके पति नहीं हैं। एक बेटी है। कैसे करेंगे सब इंतज़ाम? हमारे यहां एक और काम करने वाले हैं जो 20 दिनों की छुट्टी लेकर बंगाल गए हैं। वहां बहुत बुरा हाल हो रहा है। जो यहां रह रहे थे, जिनका योगदान है, उनको नागरिकता देने से खारिज कर दिया गया तो?
मेरा सवाल है कि सर अगर इसमें किसी का नुकसान नहीं है तो पूरे इंडिया में इन हालात की वजह क्या है? क्यों लोगों को सड़कों पे आना पड़ा है? अगर ये सिर्फ माइनॉरिटी को ही इफेक्ट करेगा तो आप जैसे लोग इसके खिलाफ क्यों हैं? शायद आप लोग जानते हैं कि यह सिर्फ माइनॉरिटी को इफेक्ट नहीं करेगा। बल्कि पूरे देश और इंसानियत को इफेक्ट करेगा।
और जो लोग फेवर में है वो किसी भ्रम में है या इस चीज़ से किसी को नुकसान नीहं होगा। देश का भला होगा। जो मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे भला होगा। वो नतीजे जानते हैं फिर भी सपोर्ट कर रहे हैं। क्योंकि उनको साफ साफ हिन्दू राष्ट्र चाहिए। हर हाल में।
परसों जब सुप्रीम कोर्ट ने यह बोला कि छात्र है इसका मतलब यह नहीं कि कुछ भी करें लेकिन क्यों उन्होंने पुलिस को नहीं बोला कि पुलिस हैं तो इसका मतलब यह नहीं कितनी भी दरिदंगी पर उतर आएं।
सर, एक सुझाव भी है। आप ndtv को छोड़ कर aaj tak जैसे चैनल को ज्वाइन करें ताकि उनके फॉलोअर्स जो गुमराह हैं उनको सच सुनने को मिले। लेकिन वो तो आपको लेंगे नहीं।
Thanku so much for always bringing out the truth no matter what.. We love you
पत्र रोमन में था। कुछ कुछ अंग्रेज़ी में तो मैंने देवनागरी में कर दिया। मुझे हर दिन कई पत्र आते हैं।
रवीश कुमार
रविश कुमार :पांच दिसम्बर 1974 को जन्में एक भारतीय टीवी एंकर,लेखक और पत्रकार है.जो भारतीय राजनीति और समाज से संबंधित विषयों को व्याप्ति किया है। उन्होंने एनडीटीवी इंडिया पर वरिष्ठ कार्यकारी संपादक है, हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी समाचार नेटवर्क और होस्ट्स के चैनल के प्रमुख कार्य दिवस सहित कार्यक्रमों की एक संख्या के प्राइम टाइम शो,हम लोग और रविश की रिपोर्ट को देखते है. २०१४ लोकसभा चुनाव के दौरान, उन्होंने राय और उप-शहरी और ग्रामीण जीवन के पहलुओं जो टेलीविजन-आधारित नेटवर्क खबर में ज्यादा ध्यान प्राप्त नहीं करते हैं पर प्रकाश डाला जमीन पर लोगों की जरूरतों के बारे में कई उत्तर भारतीय राज्यों में व्यापक क्षेत्र साक्षात्कार किया था।वह बिहार के पूर्व चंपारन जिले के मोतीहारी में हुआ। वह लोयोला हाई स्कूल, पटना, पर अध्ययन किया और पर बाद में उन्होंने अपने उच्च अध्ययन के लिए करने के लिए दिल्ली ले जाया गया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि प्राप्त की और भारतीय जन संचार संस्थान से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया।




