हमसे जुड़ें

सुहागरात के दिन लड़कियों के मन में रहता है यह ख्याल,जानिए अपने पति से क्या चाहती हैं लड़कियां

Satyapal Singh Kaushik
14 Dec 2022 8:00 AM GMT
सुहागरात के दिन लड़कियों के मन में रहता है यह ख्याल,जानिए अपने पति से क्या चाहती हैं लड़कियां
x
अपने पति से भरपूर प्यार चाहती हैं लड़कियां और जानिए क्या-क्या चाहती हैं लड़कियां

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जिसमें दो जिस्म ही नहीं दो रूह भी आपस में जुड़ जाते हैं। शादी को लेकर लड़कियों के मन में तरह-तरह के ख्याल होते हैं। बचपन से ही वो अपने शादी का ख्वाब देखती हैं। यही कारण है कि लड़कियों के लिए शादी काफी मायने रखती है। अपने परिवार को छोड़कर एक नए घर में जाती है। जहां पति के घर का ख्याल रखती है। उसकी हर जरूरत और पसंद का ख्याल रखती है। इसके अलावा लड़कियां अपनी शादी के बाद की पहली रात को लेकर काफी सोचती हैं। आइए जानतें हैं वो कौन सी बातें हैं जो लड़कियां शादी की पहली रात को करना पसंद करती हैं।

पति से भरपूर प्यार चाहती हैं

लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका पति शादी की पहली रात को अपनी बाहों में भरें। उनसे ढेर सारी बातें करें। इसके अलावा अपनी फीलिंग्स जाहिर करे। साथ ही उसकी पसंद और नापसंद के बारे में पूछे और खुद अपने बारे में बताएं। ये अहसास दिलाएं कि आप उनके साथ हमेशा रहेंगे।

अधिकतर लड़कियां शादी की भागदौड़ में सही तरीके से खा नहीं पाती हैं। इसलिए आप उनके लिए बेहतर हल्का भोजन का इंतजाम करें और अगर वह फूडी है तो स्पेशल तरीके से उनके लिए खाने का इंतजाम करें।

लड़कियां सुहागरात को यादगार बनाना चाहती हैं

लड़कियां हमेशा अपनी फर्स्ट नाइट (सुहागरात) को यादगार बनाना चाहती हैं। और इसे यादगार बनाने के लिए रोमांटिक तस्वीर से भला बेहतर क्या हो सकता है। अपने पार्टनर को हग करते हुए सेल्फी लें या फिर आप उनकी कैंडिड तस्वीर भी ले सकते हैं। कई लड़कियां सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं वो हर वक्त अपडेट रहना चाहती हैं। अगर आपकी पत्नी भी कुछ ऐसी ही हैं तो उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करें।

लड़कियां गिफ्ट्स को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित रहती हैं। आप उनके साथ अपना कुछ वक्त शादी के दौरान मिले गिफ्ट्स को देखने में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप उनके लिए खास तोहफा लेकर जाएं और उन्हें सरप्राइज दें। शादी की भागदौड़ में वो थक जाती हैं। इसलिए आप उनका रिलेक्सिंग मसाज भी कर सकते हैं।


Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story