हमसे जुड़ें

वरिष्ठ कथाकार-साहित्यकार विभूति नारायण राय को 'डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान' से अलंकृत किया जाएगा..

Desk Editor
11 Aug 2021 2:55 AM GMT
वरिष्ठ कथाकार-साहित्यकार विभूति नारायण राय को डॉ राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान से अलंकृत किया जाएगा..
x
विभूति नारायण राय को "डॉक्टर राही मासूम रजा साहित्य सम्मान " से अलंकृत करने का निर्णय लिया है।

डॉ. राही मासूम रजा साहित्य अकादमी की चयन समिति ने सर्वसम्मति से इस वर्ष (सन 2021 )वरिष्ठ कथाकार- साहित्यकार , पत्रकार ,महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय , वर्धा के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय को "डॉक्टर राही मासूम रजा साहित्य सम्मान " से अलंकृत करने का निर्णय लिया है।

इससे पूर्व में वरिष्ठ कथाकार- साहित्यकार डॉ नमिता सिंह , वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ काजी अब्दुल सत्तार साहब , वरिष्ठ कथाकार- साहित्यकार शेखर जोशी , वरिष्ठ कथाकार डॉ अब्दुल बिस्मिल्लाह , वरिष्ठ कथाकार -साहित्यकार नासिरा शर्मा जी, वरिष्ठ कवि - साहित्यकार असद ज़ैदी ,वरिष्ठ कथाकार- पत्रकार- साहित्यकार पद्मश्री मेहरून्निसा परवेज़ , वरिष्ठ कवि- पत्रकार -व्यंगकार विष्णु नागर , वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर ,उर्दू साहित्य जगत के ख्याति प्राप्त साहित्यकार प्रो.अली अहमद फातमी साहब , वरिष्ठ साहित्यकार - पत्रकार डॉक्टर शंभू नाथ को "डॉक्टर राही मासूम रजा साहित्य सम्मान " से अलंकृत किया जा चुका है।

सम्मान समारोह डॉ राही मासूम रजा के जन्मदिवस 1 सितंबर ( 2021 )को वेबिनार द्वारा डॉ राही मासूम रजा साहित्य अकादमी के फेसबुक पेज के माध्यम से होगा ।

सौजन्य से - रामकिशोर, महामंत्री

डॉ राही मासूम रजा साहित्य अकादमी


Next Story