छत्तीसगढ़

रायफल से अचानक चली गोली जवान के सर पर लगी, मौके पर मौत

Shiv Kumar Mishra
24 Sep 2021 5:13 PM GMT
रायफल से अचानक चली गोली जवान के सर पर लगी, मौके पर मौत
x

बीजापुर: अचानक गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई है। जवान बस में सवार होकर बीजापुर आ रहा था। इस दौरान खुद के रायफल से अचानक गोली चल गई। घटना में जवान की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना आवापल्ली के पास की है। आज सुबह जवान यात्री बस में सवार होकर उसूर से बीजापुर किसी काम के लिए जा रहा था। इस दौरान आवापल्ली के पास उसके रायफल से अचानक गोली चल गई। हादसे में जवान के सिर पर गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक जवान का नाम त्रिलोक सिंह था, जो सीआरपीएफ 229 वीं बटालियन में पदस्थ था।

Next Story