
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, AICC प्रवक्ता व पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ के कद्दावर कांग्रेस नेता व राजनांदगांव के पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी दी है। प्रेस कांफ्रेंस में देवव्रत ने कहा कि जिस तरह से पार्टी में उनकी उपेक्षा हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस को अब उनकी जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने आपत्ति जतायी थी, लेकिन कांग्रेस से लगातार उनकी उपेक्षा हो रही थी, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने ये भी साफ़ किया कि कई पार्टी से उन्हें ऑफर है लेकिन अभी उन्होंने अपना इरादा तय नहीं किया है।
सूत्रों के अनुसार वो जोगी कांग्रेस में जल्द ही औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं। फिलहाल वो किस पार्टी में जाएंगे इसको लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।
आपको बता दें AICC (आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी) के प्रवक्ता और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह को लेकर काफी दिनों से ये चर्चा थी कि वो कांग्रेस छोड़ सकते है।