छत्तीसगढ़

'तीन पुस्तकों" का विमोचन करेंगे डॉ राजाराम त्रिपाठी, लेखक राजेंद्र पांडे की तीन पुस्तकों का होगा विमोचन, तथा समीक्षा

Arun Mishra
13 May 2022 7:02 AM GMT
तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे डॉ राजाराम त्रिपाठी, लेखक राजेंद्र पांडे की तीन पुस्तकों का होगा विमोचन, तथा समीक्षा
x
इतिहासविद, लेखक डॉ रामकुमार बेहार, डॉ मृणालिनी ओझा, तथा शीलकांत पाठक करेंगे समीक्षा...

"छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल" संस्थान के तत्वावधान में प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज संध्या पांच बजे वृंदावन के सभागार सिविल लाइंस में काव्य गोष्ठी" एवं "पुस्तक विमोचन" का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लेखक, चिंतक, हरित योद्धा डॉ राजाराम त्रिपाठी होंगे। इस कार्यक्रम में लेखक राजेंद्र पांडे की तीन पुस्तकों का विमोचन क्या जाएगा तथा विमोचित पुस्तकों की विद्वान समीक्षकों के द्वारा समीक्षाएं भी होंगी साथ में चुनिंदा कवियों द्वारा काव्य पाठ भी होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के अध्यक्ष आचार्य इंजीनियर अमरनाथ त्यागी जी द्वारा की जाएगी।

श्री राजेंद्र पांडे जी की तीन पुस्तकों की समीक्षा क्रमशः

(1) अतिथि देवो भव - समीक्षक - इंजी. शीलकांत पाठक

(2) मोर गांव के बिहान - समीक्षक - डॉ. मृणालिका ओझा

(3) महतारी के हाथ - समीक्षक - डॉ. राम कुमार बेहार , के द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख साहित्यकार तथा गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे। इस आशय की सूचना छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के प्रमुख सचिव सुनील पांडे जी के द्वारा जारी की गई।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story