- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर रेप, पुलिस ने पत्रकार समेत 4 किये गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक नाबालिग के अपहरण कर उसके अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में एक पत्रकार सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पत्रकार व कुख्यात रक्सेल गैंग के सदस्य सहित 1 युवती शामिल हंै । 1 आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जबकि 1 युवती सहित 3 आरोपियों की तलाश है। पीडि़ता ने मामले में पहले अमलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कार्रवाई नहीं होने पर आज़ाद चौक थाने में भी उसने शिकायत दर्ज कराई और आरोपियो पर अपहरण, छेड़छाड़, अश्लील वीडियो बनाने व रेप के आरोप लगाए। मामले में पुलिस ने शनिवार को सभी आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
मामले में आज़ाद चौक पुलिस ने दी जानकारी
मामले में आज़ाद चौक थाना पुलिस ने बताया कि एक नाबालिक का अपहरण कर रेप और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने के मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में नाबालिग के बयान के अनुसार उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला रक्सेल गैंग का सदस्य है जिसने कथित रूप से नाबालिग के साथ रेप किया है। रक्सेल गैंग शहर में पहले भी कई सारे अवैध कारोबार में लिप्त थे। मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग युवती के साथ रेप, अपहरण, वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि ये वारदात 1 मई की शाम 6 बजे की है जब पीडि़ता को महिला आरोपी वृद्धि साहू ने सुंदरनगर से बहला-फुसलाकर पलाश तिवारी के घर ले गई। जहां पीडि़ता की वृद्धि साहू से बहस हुई तो वृद्धि और पलाश ने मिलकर पीडि़ता के साथ मारपीट करते हुए पलाश ने पीडि़ता को चाकू दिखाकर धमकाया। फिर पलाश तिवारी ने पीडि़ता को घर वापस छोड़ दिया। फिर उसके अगले दिन 2 मई को शाम मुस्कान रात्रे ने वृद्धि साहू को समझौते के लिए बुलाया गया। वृद्धि साहू को उसके बॉयफ्रेंड बाबू द्वारा मौदहापारा मुस्कान के घर लाया गया। उसके बाद पीडि़ता को भी मौदहापारा बुलाया गया जहां पहले से ही मुस्कान के घर में वृद्धि, आकाश, साहिल, बाबू और मुस्कान उसकी माँ मौजूद थे। मुस्कान ने पीडि़ता की पहचान उसके माँ से कराया तो मुस्कान की माँ ने पीडि़ता के वीडियो बनाने की बात कही जिसके बाद पीडि़ता को वृद्धि, मुस्कान, आकाश, साहिल ने महादेव घाट ले जाकर पीडि़ता की अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद मुख्य आरोपी विनय रक्सेल ने पीडि़ता को अपने झांसे में लेकर वीडियो डीलीट करने की बात कहकर शास्त्री मार्केट राज टाकीज के पास टोरिया होटल ले जाकर कथित तौर पर पीडि़ता से शारीरिक संबंध बनाया। पूरी घटना के बाद पीडि़ता ने अमलेश्वर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। जहां अपराध शून्य के तहत पंजीबद्ध किया गया लेकिन पीडि़ता का घर और घटना स्थल आमापारा होने की वजह से अपराध आज़ाद चौक थाने में दर्ज कराइ गई।
https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/minor-raped-by-making-pornographic-video-4-arrested-including-journalist-891032