छत्तीसगढ़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एनजीओ के नाम पर चलता था धंधा, 5 महिला और एक पुरुष गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
7 May 2022 6:07 AM GMT
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:  एनजीओ के नाम पर चलता था धंधा, 5 महिला और एक पुरुष गिरफ्तार
x

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगलीपारा में रहने वाली एक महिला अपने मकान में सेक्स रैकेट चलाती था। शुक्रवार को पुलिस ने महिला के घर पर छापा मारा। इस दौरान महिला सहित 4 अन्य महिला और एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए। पुलिस ने मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला एनजीओ चलाने का झांसा देकर सेक्स रैकेट चला रही थी। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि अलग-अलग क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष यहां आते हैं। घर का दरवाजा बंद कर यहां रैकेट चलाया जा रहा है। शिकायत के बाद सरकंडा थाना और सिविल लाइन थाना ने मिलकर महिला के मकान में छापामार कार्रवाई की। आरोपी महिला के अलावा की तीन युवती और एक युवक भी पकड़ा गया है।

जब पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो कई आपत्तिजनक सामान कमरे से बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले कई महीनों से ये धंधा कर रही थी। मामले में आसपास के लोगों ने पुलिस को और भी लोगों के शामिल होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Next Story