छत्तीसगढ़

जब कांग्रेस नेता ने महिला नेताओं को भेज दिया ये पोर्न वीडियो और लिख दी यह बात!

Special Coverage News
22 Aug 2019 10:10 PM IST
जब कांग्रेस नेता ने महिला नेताओं को भेज दिया ये पोर्न वीडियो और लिख दी यह बात!
x

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने स्थानीय कॉन्ग्रेस नेता पवन दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर जिले के पेंड्रा गौरेला क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रतिभा तिवारी ने शुक्रवार (अगस्त 9, 2019) को बताया कि जिले के पेन्ड्रा-गौरेला में कॉन्ग्रेस के जिला संयुक्त सचिव ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के एक ग्रुप में आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद कॉन्ग्रेस की महिला नेताओं की शिकायत पर आरोपित पवन दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेंड्रा, गौरेला और मरवाही के ब्लॉक कॉन्ग्रेस के पदाधिकारियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें महिला नेताओं के साथ ही प्रदेश कॉन्ग्रेस के बड़े नेता भी जुड़े हुए हैं। किसी भी सूचना व कार्यक्रम की जानकारी इसी ग्रुप के जरिए पदाधिकारियों को दी जाती है।

पवन दुबे ने इसी ग्रुप में मंगलवार (अगस्त 6, 2019) को एक पोर्न वीडियो शेयर कर दिया। दुबे ने ग्रुप में एक युवती का अश्लील वीडियो पोस्ट किया था और "अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहला रुझान" लिखा था। इस वीडियो को देखकर महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताई और आरोपित पवन दुबे को वीडियो हटाकर व्हाट्सएप ग्रुप में माफी माँगने के लिए कहा। लेकिन, न तो उसने वीडियो हटाया और न ही माफी माँगी।

Next Story