दिल्ली

आज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे येलो लाइन के 3 मेट्रो स्टेशन

सुजीत गुप्ता
26 Jun 2021 4:35 AM GMT
आज सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे येलो लाइन के 3 मेट्रो स्टेशन
x

नई दिल्ली। किसान आदोलन को देखते हए सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।

एमआरसी ने एक बयान में इसका कारण बताते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की सलाह के आधार पर सुरक्षा को देखते हुए येलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को 26 जून को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाएगा।

किसानों का आंदोलन शनिवार 26 जून को सात महीने पूरे कर रहा है। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर रैली की धमकी दी है।



Next Story