दिल्ली

'आप' विधायक महेंद्र गोयल पर महिला से दुष्कर्म मामले में FIR

Special Coverage News
7 March 2019 10:44 AM GMT
आप विधायक महेंद्र गोयल पर महिला से दुष्कर्म मामले में FIR
x
वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली : आम आमदी पार्टी के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सिर्फ विधायक को ही नहीं, बल्कि उनके भाई पर भी मामला दर्ज किया है। वहीं, अब महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। यह अलग बात है कि अभी इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज हो चुके हैं।

पीड़िता के मुताबिक करीब दो साल पहले वह एक काम के सिलसिले में आप विधायक मोहिंदर गोयल के आवास पर गई थी, उस वक्त विधायक घर पर अकेला था यहीं उसने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने एक ट्वीट में कहा कि गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

महिला का आरोप है कि विधायक ने बंदूक दिखाकर उसे डराया और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी इसके बाद उसके साथ दुष्‍कर्म किया, पीड़ि‍ता ने कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह आप विधायक मोहिंदर गोयल को काफी समय से जानती है। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज किया गया है,फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Next Story