दिल्ली

छत पर खेल रहे एक मासूम बच्चे के पास पहुंची महिला और करने लगी उसके साथ गलत काम

Shiv Kumar Mishra
24 March 2022 1:50 PM IST
छत पर खेल रहे एक मासूम बच्चे के पास पहुंची महिला और करने लगी उसके साथ गलत काम
x

नईदिल्ली। छत पर खेल रहे एक मासूम बच्चे के पास पहुंची महिला उसके साथ गलत काम करने लगी। बालक के मना करने पर उस आंटी ने उसे जोरदार तमाचा जड़ दिया। मामले का पता चलने पर बच्चे की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। जिसके चलते की गई जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में रहने वाली 42 साल की एक महिला पर बालक के यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक 13 मार्च को उन्हे एक कॉल मिली थी। जिसमें शिकायत करने वाली एक महिला ने बताया कि उसके बच्चे के साथ एक महिला द्वारा मारपीट की गई है।

पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि उनका 8 वर्षीय बच्चा छत पर खेल रहा था। इसी दौरान एक महिला ने उसके बच्चे के साथ गलत काम किया और उसके साथ मारपीट की ।महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो पाया कि बच्चे के साथ गलत काम करने की भी कोशिश की गई है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अप्राकृतिक अपराध, पॉक्सों एक्ट एवं जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 3 दिन बाद पुलिस ने कविता नाम की महिला को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story