धर्म-कर्म

Aaj ka Rashifal, 21 April 2023: जाने आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

Anshika
21 April 2023 2:55 AM GMT
Aaj ka Rashifal, 21 April 2023: जाने आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा
x
कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2023 : कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वाले आज व्यापारिक फैसले लेते समय अपनी सोच स्पष्ट रखेंगे, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला आज आप ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिता की सलाह की जरूरत पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज ननिहाल पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है तो उसमें आज राहत मिलेगी। रोजगार से जुड़े जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। शाम के समय आप अपने भाइयों से कुछ खास मुद्दों पर सलाह ले सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की आज निजी संबंधों में कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवन के कठिन अनुभवों से सबक लेते हुए आपको आगे बढ़ना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी, शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ बिताएंगे।भाग्य आज 80% तक आपके साथ हे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की संतान आज कुछ अच्छे कार्य करेगी, जिससे आप खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आपका राजनीतिक शिखर भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलेगा। छात्रों को आज पढ़ाई के लिए कुछ किताबों की जरूरत पड़ेगी। आज आप कार्यक्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने की सोचेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद सफेद चीजों का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज पारिवारिक संबंधों को अच्छे तरीके से बनाए रखेंगे और संतान व परिवार के सभी सदस्य आपका साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। शाम के समय परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के कारोबार में आज तेजी से बदलाव लाएगा। आप नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपको सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ाती जाएंगी, लेकिन फैसले लेते समय अपने दिल की सुननी होगी और दूसरों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा। छात्रों को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में करा सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले आज हल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपको सिस्टम में नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। ऐसी कई संभावनाएं हैं जिन्हें आपको तलाशना होगा। नौकरी में शत्रु आपके कार्यभार को बढ़ा सकते हैं लेकिन घबराएं नहीं। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से उनमें कमी आएगी।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको अपने दिखावे और घमंड वाले जीवन में सुधार लाना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति खराब कर लेंगे। आज आपको अपने निजी और पेशेवर मामलों में अधिक ऊर्जावान होकर और असंभव कार्यों को संभव कर साहस का परिचय देना होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी, जिससे आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा।माता लक्ष्मी को लाल चुनरी, सिंदूर, चूड़ियां अर्पित करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज आपका कोई मित्र आपके कारोबार के लिए कोई नई डील फाइनल कर सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज किसी से भी वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा अन्यथा विवाद कानूनी हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ भ्रम पैदा करेगा। हालांकि शाम के अंत तक इसमें कुछ सुधार होगा, लेकिन यह बिल्कुल खत्म नहीं होगा। नौकरी पेशा जातकों को आज ऑफिस में किसी से कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा ताकि सामने वाले को आपकी बात का बुरा न लगे। निजी संबंधों में आपकी भावनाएं हावी रहेंगी।भाग्य आज 70% आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि वाले आज सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी पेशा जातकों के करियर में शत्रु कुछ रुकावट लाने की कोशिश करेंगे, फिर भी वे असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, कारोबार में कोई बड़ा अनुबंध मिलने के आसार हैं, जिससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले आज व्यापार को लेकर कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिससे लाभ होगा। अपनी बातचीत से कार्यक्षेत्र की हर समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। निजी मामलों को बेहतरीन और सबसे रचनात्मक रवैये से अंजाम देंगे।

Next Story