दिल्ली

'आप' के नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का एलान, इन चेहरों को मिला मौका

Arun Mishra
11 Sept 2021 10:29 PM IST
आप के नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का एलान, इन चेहरों को मिला मौका
x
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव हुआ.

दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई, इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव हुआ. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल के तमाम बड़े चेहरे, राज्यसभा सांसद, पार्टी के तमाम बड़े नेता और प्रवक्ताओं के अलावा उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और पंजाब के आम आदमी पार्टी नेताओं को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे जुड़े, AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हैं कुल 34 सदस्य :

1. अरविंद केजरीवाल, 2. मनीष सिसोदिया, 3. सत्येंद्र जैन, 4. गोपाल राय, 5. इमरान हुसैन, 6. राखी बिड़लान,7. आतिषी, 8. दुर्गेश पाठक, 9. राघव चड्ढा, 10. एन डी गुप्ता, 11. दिलीप पांडेय, 12. संजय सिंह, 13. प्रीति मेनन, 14. पंकज गुप्ता, 15. राजेन्द्र पाल गौतम, 16. दिनेश मोहनिया, 17. गुलाब सिंह, 18. कैप्टन शालिनी सिंह, 19. आदिल खान, 20. बलजिंदर कौर, 21. अमन अरोरा, 22. हरपाल चीमा, 23. सरबजीत कौर, 24. डॉ अल्ताफ आलम, 25. महेश बाल्मीकि, 26. नीलम यादव, 27. वेन्ज़ी वेगस, 28. इशुदान गांधवी, 29. पृथ्वी रेड्डी, 30. गोपाल इटालिया, 31. भगवंत मान, 32. सुशील गुप्ता, 33. कर्नल अजय कोठीयाल, 34. राहुल म्हामरे

Next Story