दिल्ली

ACB ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
16 Sep 2022 3:35 PM GMT
ACB ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार
x
एसीबी ने आज अमानतुल्लाह से पूछताछ के बाद उनके घर और पांच ठिकानों पर छापामारी की थी।

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान गिरफ्तार कर लिए गए हैं। विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में आज छापेमारी के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री और सबूतों की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने आज अमानतुल्लाह से पूछताछ के बाद उनके घर और पांच ठिकानों पर छापामारी की थी।

जानकारी के मुताबिक, ACB ऑफिस में लॉकअप ना होने की वजह से अमानतुल्लाह खान को आज रात नजदीक के सिविल लाइन थाने के लॉकअप में रखा जाएगा। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद संबंधित कोर्ट में पेशी होगी। ACB अमानतुल्लाह खान को कोर्ट में पेश करने के बाद कस्टडी की अपील करेगी। शुक्रवार को अमानतुल्लाह के दो करीबियों के ठिकानों से 24 लाख रुपए कैश और दो पिस्टल बरामद की गई हैं। इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है। ACB का कहना है कि अमानतुल्लाह के घर आज रेड मारी थी। उनके खिलाफ सुबूतों और आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

Next Story