दिल्ली

G-20 के बाद अब दुनियाभर के मसाला व्यापारी आएंगे भारत, 15 सितंबर से शुरू होगी बैठक

Sonali kesarwani
11 Sep 2023 9:17 AM GMT
G-20 के बाद अब दुनियाभर के मसाला व्यापारी आएंगे भारत, 15 सितंबर से शुरू होगी बैठक
x

G-20 के बाद अब दुनियाभर के मसाला व्यापारी आएंगे भारत

जी-20 समिट के सफल आयोजन के बाद एक बार विश्व के मसाला व्यापारी भारत आएंगे व भारतीय मसालों का जायका लेंगे।

देश में जी-20 समिट ने भारत की विश्व में अलग पहचान बनाई है। जहां, विश्व के विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्षों व प्रमुखों ने भागीदारी निभाई। अब जी-20 समिट के सफल आयोजन के बाद एक बार विश्व के मसाला व्यापारी भारत आएंगे व भारतीय मसालों का जायका लेंगे। भारतीय मसालों के अन्तरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने व भारतीय मसाला व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से 15 से 17 सितम्बर तक मुम्बई में वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस आयोजित की जाएगी।

मसाले की बढ़ रही मांग

भारत को दुनिया का मसाले का कटोरा कहा जाता है। यह कई गुणवत्तापूर्ण, दुर्लभ और औषधीय मसालों का उत्पादन करता है। मारवाड़ में जीरा, सोंफ, मैथी, लाल, सरसों, रायड़ा, मिर्च आदि बड़े पैमाने पर उत्पादन हो रहा है। ये मसाले क्वालिटी में भी उत्तम है। इस वजह से इन मसालों की दुनियाभर में मांग बढ़ी है। धनिया, कलौंजी, खसखस आदि मसालों का बहुतायत में उत्पादन हो रहा है। मसाला कांग्रेस में राजस्थान से करीब 60 व जोधपुर से 25 से अधिक प्रमुख मसाला व्यापारी, मसाला संगठनों के पदाधिकारी, निर्यातक भाग लेंगे।

Also Read: साउथ एक्ट्रेस समांथा राजनीति में ले सकती है एंट्री, इस पार्टी से लड़ सकती हैं चुनाव!

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story